facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank Holidays in August: रक्षाबंधन और 15 अगस्त के अलावा इन दिनों में भी रहेगी बैंक की छुट्टी

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अगस्त के महीने में देशभर में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Last Updated- July 28, 2023 | 11:46 AM IST
Bank Holiday in April

Bank Holidays in August: अगस्त के महीने को शुरू होने में केवल तीन दिन बचे हैं और हर महीने की तरह इस महीने में भी  बैंक की आधिकारिक छुट्टियां रहेंगी। आइए, जानते हैं कि अगस्त में कितने दिन नहीं होगा बैंक में काम…

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अगस्त के महीने में देशभर में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में त्योहार (अलग-अलग राज्यों के हिसाब से) और अन्य अवसरों के साथ-साथ वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल हैं। अगर कोई ग्राहक अगस्त में किसी काम की वजह से बैंक जाना चाहे तो वह RBI की हॉलिडे लिस्ट देखकर ही जाए। हालांकि, बैंक में भले ही छुट्टी हो पर कस्टमर इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने काम कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें : वित्त मंत्रालय ने एक ही फर्म को ज्यादा कर्ज पर बैंकों को किया आगाह

इन राज्यों में त्योहार के कारण नहीं होगा बैंक में काम

भारत के हर राज्य की अपनी-अपनी संस्कृति है जिसके कारण से राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती है। आईए, हम आपको बताते हैं कि किन राज्यों में किस दिन बंद रहेंगे बैंक…

8 अगस्त (मंगलवार)- Tendong Lho Rum Faat, सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे (गंगटोक में कोई बैंकिंग नहीं)।
15 अगस्त (मंगलवार)- स्वतंत्रता दिवस, देशभर में बैंक की छुट्टी।
16 अगस्त (बुधवार)- पारसी नववर्ष, महाराष्ट्र में बंद रहेंगे बैंक ।
18 अगस्त (शुक्रवार)- श्रीमंत शंकरदेव तिथि, असम में होगी बैंक की छुट्टी।
28 अगस्त (सोमवार)- पहला ओणम- केरल में बंद रहेंगे बैंक।
29 अगस्त (मंगलवार)- तिरुवोणम- केरल में बंद रहेंगे बैंक ।
30 अगस्त (बुधवार)- रक्षा बंधन के अवसर पर राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित देश के कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।
31 अगस्त (गुरुवार)- रक्षा बंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, Pang-Lhabsol के अवसर पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल और असम सहित देश के कई अन्य राज्यों में रक्षा बंधन की छुट्टी रहेगी।

ये भी पढ़ें : ट्रेवलिंग पसंद है? बेस्ट क्रेडिट कार्ड के बारे में जान लें; डिस्काउंट, कैशबैक में आएंगे काम

वीकेंड की कब-कब पड़ेगी छुट्टी?

हर महीने की तरह बैंक रविवार और महीने के दूसरे और चौथे रविवार को बंद रहते हैं।
6 अगस्त-  रविवार (पहला)
12 अगस्त- शनिवार (दूसरा)
13 अगस्त- रविवार (दूसरा)
20 अगस्त- रविवार (तीसरा)
26 अगस्त- शनिवार (चौथा)
27 अगस्त- रविवार (चौथा )

ये भी पढ़ें : Swiggy Credit Card: खाना ही नहीं, क्रेडिट कार्ड भी देगा स्विगी; HDFC Bank के साथ की डील

Advertisement
First Published - July 28, 2023 | 11:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement