facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank Holidays in Dec 2025: दिसंबर में पड़ेंगी कई बैंक छुट्टियां, कुछ राज्यों में 17-19 दिन तक बंद रहेंगे बैंक; चेक करें लिस्ट

Advertisement

Bank Holidays: इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग, UPI, नेट-बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम सेवाएँ सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

Last Updated- November 29, 2025 | 2:40 PM IST
Bank Holiday 2026
Bank Holidays In December 2025

Bank Holidays in December 2025: साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर  शुरू होने वाला है और इसी के साथ बैंक ग्राहकों के लिए सावधानी बरतने का समय भी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार इस महीने अलग-अलग राज्यों में कई अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे। चूंकि इनमें से कई छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों से जुड़ी होती हैं, इसलिए पूरे देश में एक जैसी बंदी नहीं रहेगी। कुछ राज्यों में कुल 17 से 19 दिन तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

किस दिन कहां बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट (दिसंबर 2025)

  • 1 दिसंबर, सोमवार – ईटानगर और कोहिमा में उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस

  • 3 दिसंबर, बुधवार – गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर दिवस

  • 7 दिसंबर, रविवार – नियमित साप्ताहिक अवकाश

  • 12 दिसंबर, शुक्रवार – शिलांग में पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि

  • 13 दिसंबर, शनिवार – पूरे देश में दूसरा शनिवार

  • 14 दिसंबर, रविवार – साप्ताहिक अवकाश

  • 18 दिसंबर, गुरुवार – शिलांग में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि

  • 19 दिसंबर, शुक्रवार – पणजी (गोवा) में गोवा मुक्ति दिवस

  • 20, 21, 22 दिसंबर – सिक्किम में नए साल और लोसूंग/नामसूंग त्योहार के कारण लगातार छुट्टियाँ

  • 21 दिसंबर, रविवार – साप्ताहिक अवकाश

  • 24 दिसंबर, बुधवार – आइजोल, कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस ईव

  • 25 दिसंबर, गुरुवार – देशभर में क्रिसमस

  • 26 दिसंबर, शुक्रवार – आइजोल, कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस समारोहों के कारण छुट्टी

  • 27 दिसंबर, शनिवार – कोहिमा में क्रिसमस; साथ ही देशभर में चौथा शनिवार

  • 28 दिसंबर, रविवार – साप्ताहिक अवकाश

  • 30 दिसंबर, मंगलवार – शिलांग में यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि

  • 31 दिसंबर, बुधवार – आइजोल और इंफाल में न्यू ईयर ईव/इमोइनु इराटपा

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग, UPI, नेट-बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम सेवाएँ सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। अगर आपको चेक जमा करने, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट या लॉकर से जुड़ा काम करना है, तो शाखा खुलने वाले दिनों में ही प्लान करें।

ग्राहकों के लिए सलाह

छुट्टियों की इस लंबी सूची से घबराने की जरूरत नहीं है। बस अपने शहर में लागू होने वाली छुट्टियों की पुष्टि कर लें और जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें। इससे आपको किसी भी तरह की असुविधा से बचने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - November 29, 2025 | 2:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement