facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जमा बढ़ाने पर बैंक दे रहा ध्यान, जून में 12,000 करोड़ रुपये का हुआ सुधार; Canara Bank के MD ने दिया बयान

Advertisement

MD ने कहा, ''चालू खाता बचत खाता कुल जमा का 31 प्रतिशत है और चालू वित्त वर्ष के अंत तक इसे बढ़ाकर 33 प्रतिशत करने का लक्ष्य है।''

Last Updated- August 18, 2024 | 2:44 PM IST
Canara Bank

केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक के सत्यनारायण राजू ने कहा है कि कासा (चालू खाता, बचत खाता) में सुधार यानी कम लागत वाली जमा राशि जुटाने पर बैंक का ध्यान है है और इस दिशा में किए गए प्रयासों के परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, ”चालू खाता बचत खाता कुल जमा का 31 प्रतिशत है और चालू वित्त वर्ष के अंत तक इसे बढ़ाकर 33 प्रतिशत करने का लक्ष्य है।”

राजू ने कहा कि चालू खाते के क्षेत्र में तीव्र वृद्धि की उम्मीद नहीं की जा सकती है और इसे लंबे समय तक बनाए रखना एक चुनौती है। इसका कारण कंपनियां इन्हें तुरंत सावधि जमा में स्थानांतरित कर देती हैं।’’

उन्होंने बचत के बारे में कहा, “हमारी पहल ने परिणाम देना शुरू कर दिया है। आप जमा का संचय और सृजन देख सकते हैं। सालाना आधार पर देखें, तो जून में 12,000 करोड़ रुपये का सुधार हुआ है।’’

राजू ने कहा कि बैंक का ध्यान नये और नवोन्मेषी उत्पादों के जरिये व्यक्तिगत जमा बढ़ाने पर है। कारोबार वृद्धि के बारे में उन्होंने कहा कि बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए 10 प्रतिशत का लक्ष्य दिया है। इसके मुकाबले जून में समाप्त पहली तिमाही में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कर्ज वृद्धि 10 प्रतिशत रही है।

राजू ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि अगली तीन तिमाहियों में वृद्धि दर 11 से 12 प्रतिशत रहेगी।’’

बैंक का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक सकल एनपीए (GNPA) लगभग 3.5 प्रतिशत होगा जबकि शुद्ध एनपीए (net NPA) कुल कर्ज का 1.10 प्रतिशत होगा। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का शुद्ध लाभ जून में समाप्त पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,905 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,535 करोड़ रुपये था। इसी तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 34,020 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 29,823 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - August 18, 2024 | 2:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement