facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of Baroda, Indian Overseas Bank ने ऋण दरें बढ़ाई, SBI ने जमा दर में वृद्धि की

Advertisement

RBI के 8 फरवरी को मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर रीपो में 0.25 फीसदी की वृद्धि के बाद बैंकों ने ब्याज दर बढ़ाई है

Last Updated- February 16, 2023 | 8:53 PM IST
SBI Q4 Results

पब्लिक सेक्टर के Bank of Baroda और Indian Overseas Bank ने फंड की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (MCLR) बढ़ा दी है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी कर्ज के साथ जमा पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आठ फरवरी को मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर रेपो में 0.25 फीसदी की वृद्धि के बाद बैंकों ने ब्याज दर बढ़ाई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने सभी अवधि की MCLR 0.05 प्रतिशत बढ़ा दी है। नई दरें 12 फरवरी से प्रभावी हैं। बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, एक साल के लिये MCLR 8.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.55 फीसदी कर दी गयी है।

एक दिन, एक महीने और तीन महीने की अवधि के लिये MCLR क्रमश: 7.9 फीसदी, 8.2 फीसदी और 8.3 फीसदी होगी।

वहीं, इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने सभी अवधि के कर्ज के लिये MCLR में 0.15 प्रतिशत की वृद्धि की है।इस वृद्धि के साथ एक साल की अवधि के लिये MCLR 8.30 फीसदी से बढ़ाकर 8.45 फीसदी की गयी है। इसी प्रकार, एक महीने, तीन महीने और छह महीने की MCLR 0.15 फीसदी बढ़ाकर क्रमश: 7.9 फीसदी, 8.2 फीसदी और 8.35 फीसदी की गयी है। वहीं एक दिन, दो साल और तीन साल के लिये MCLR में 0.10 फीसदी की वृद्धि की गयी है। दोनों बैंकों ने जमा दरों में वृद्धि नहीं की है।
इस बीच, भारतीय स्टेट बैंक ने MCLR से संबद्ध कर्ज के लिये ब्याज दर 0.10 फीसदी बढ़ाई। इसके तहत एक दिन और तीन साल की अवधि के कर्ज पर MCLR आधारित ब्याज 7.95 फीसदी से 8.70 फीसदी तक होगी।

नई दरें 15 फरवरी से प्रभावी हैं। देश के सबसे बड़े बैंक ने जमा दरों में भी 0.05 फीसदी से 0.25 फीसदी की वृद्धि की है। संशोधित दर के तहत वरिष्ठ नागरिकों को अब पांच साल से अधिक की जमा पर 8.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं अन्य को तीन साल की जमा पर 0.05 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा। जबकि लंबी अवधि की जमा पर ब्याज अब 0.25 फीसदी अधिक होगा।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 8:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement