facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of Baroda Q1 Results: बैंक ऑफ बड़ौदा का 10 प्रतिशत बढ़ा नेट प्रॉफिट, एसेट क्वालिटी में हुआ सुधार

Advertisement

BoB Q1 Results 2025: जून तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 32,116 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले 29,878 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- July 31, 2024 | 6:53 PM IST
bob, Bank of Baroda

BoB Q1 Results 2025: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का जून, 2024 को समाप्त तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 4,458 करोड़ रुपये हो गया। फंसे कर्जों में कमी आने से उसका लाभ बढ़ा है। बैंक ने बुधवार को शेयर बाजारों को अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे की सूचना दी। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक ने 4,070 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

जून तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 32,116 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले 29,878 करोड़ रुपये थी। बीओबी की ब्याज से आय भी इस अवधि में एक साल पहले के 26,556 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,629 करोड़ रुपये हो गई।

एसेट क्वालिटी में सुधार

इस दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (GNPA) घटकर कुल कर्ज का 2.88 प्रतिशत रह गईं जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 3.51 प्रतिशत थीं। इसी अवधि में शुद्ध एनपीए (फंसा कर्ज) भी घटकर 0.69 प्रतिशत रह गया।

पिछले साल की समान अवधि में यह 0.78 प्रतिशत था। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात जून, 2024 के अंत में बढ़कर 16.82 प्रतिशत हो गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 15.84 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - July 31, 2024 | 6:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement