facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of Maharashtra Q2 Results: बैंक का दूसरी तिमाही का मुनाफा 72% बढ़ा

Advertisement

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 5,796 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,317 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- October 16, 2023 | 2:40 PM IST
Bank of Maharashtra Q1 Results 2024: Net profit increased by 47 percent, the bank got interest of Rs 5,875 crore Bank of Maharashtra Q1 Results 2024: 47 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, बैंक को मिला 5,875 करोड़ रुपये का इंट्रेस्ट

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 72 प्रतिशत के उछाल के साथ 920 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। ब्याज आय बढ़ने तथा डूबा कर्ज घटने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 535 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 5,796 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,317 करोड़ रुपये थी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि दूसरी तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय बढ़कर 5,068 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,815 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें : Federal Bank Q2 Results: बैंक का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 35.54% बढ़ा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक ए एस राजीव ने कहा कि तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) बढ़कर 3.89 प्रतिशत हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3.55 प्रतिशत था।

सितंबर 2023 के अंत तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर कुल ऋण का 2.19 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 3.40 प्रतिशत थीं। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी 0.68 प्रतिशत से घटकर 0.23 प्रतिशत रह गया।

Advertisement
First Published - October 16, 2023 | 2:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement