facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

VRR नीलामी में बैंकों की बोलियां तय राशि से ढाई गुना ज्यादा, बाजार कारोबारियों ने बताई नकदी कम होने की वजह

Advertisement

इसके पहले आरबीआई द्वारा 15 दिसंबर को आयोजित वीआरआर नीलामी में निर्धारित राशि के मुकाबले 2.7 गुना बोलियां प्राप्त हुई थीं।

Last Updated- December 22, 2023 | 8:46 PM IST
Banks

वैरिएबल रेट रिवर्स रीपो (वीआरआर) नीलामी में बैंकों द्वारा शुक्रवार को सौंपी गईं 4.75 लाख करोड़ रुपये की बोलियां 1.75 लाख करोड़ रुपये की निर्धारित राशि से करीब 2.5 गुना ज्यादा हैं। गुरुवार को बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की कमी बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी।

इसके पहले आरबीआई द्वारा 15 दिसंबर को आयोजित वीआरआर नीलामी में निर्धारित राशि के मुकाबले 2.7 गुना बोलियां प्राप्त हुई थीं। बैंकों ने 6.63 प्रतिशत की औसत दर पर 1 लाख करोड़ रुपये हासिल किए। विशेष रूप से, केंद्रीय बैंक ने इस तरह की वीआरआर नीलामी छह महीने बाद आयोजित की है। इससे पहले 19 जून को वीआरआर नीलामी आयोजित की गई थी।

हालांकि बाजार कारोबारियों को केंद्रीय बैंक से अतिरिक्त वीआरआर नीलामियों की संभावना नहीं है, क्योंकि वीआरआर की रकम 29 दिसंबर को परिपक्व होनी है।

इस बीच बाजार का मानना है कि नकदी की तंगी दूर करने के लिए सरकार सोमवार से नकदी डालना शुरू कर सकती है।

बाजार कारोबारियों का कहना है कि इसके परिणामस्वरूप, आरबीआई द्वारा वीआरआर रकम के रोलओवर पर ध्यान दिए जाने की संभावना कम दिख रही है।

करूर वैश्य बैंक में ट्रेजरी प्रमख वी आर सी रेड्डी ने कहा, ‘नकदी की कमी लगभग 2.5 लाख करोड़ के पार पहुंच गई। इसलिए, निश्चित तौर पर इसके लिए बैंकों से अच्छी मांग थी। हमें और ज्यादा वीआरआर नीलामियों की उम्मीद नहीं है, क्योंकि मौजूदा वीआरआर रकम अगले शुक्रवार (29 दिसंबर) को परिपक्व हो जाएगी और सरकारी खर्च सोमवार से शुरू हो जाएगा।’

उन्होंने कहा, ‘नकदी की कमी जनवरी के पहले सप्ताह में घटकर 1 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ सकती है और 15 जनवरी से प्रवाह शुरू होने के बाद फिर से इसके 2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है।’

बाजार कारोबारियों का कहना है कि अग्रिम कर जमा किए जाने की वजह से सोमवार को बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की कमी बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी और बुधवार को जीएसटी जमा किए जाने की वजह से यह बढ़कर 2.3 लाख करोड़ रुपये हो गई। मौजूदा तिमाही में तरलता की ​स्थिति काफी हद तक कमजोर बनी रही।

बाजार ने ​दिसंबर में अग्रिम कर और जीएसटी भुगतान की वजह से करीब 4 लाख करोड़ रुपये के कुल खर्च का अनुमान लगाया है।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 8:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement