facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कर्ज की पूरी अवधि के दौरान बताए गए शुल्क के अलावा फीस नहीं ले सकते हैं बैंक: RBI

Advertisement

RBI ने कहा है, ‘ऋण की पूरी अवधि के दौरान उधार लेने वाले की स्पष्ट सहमति के बगैर आरई ऐसा कोई शुल्क, अधिभार आदि नहीं ले सकते हैं, जिसका उल्लेख केएफएस में नहीं किया गया है।’

Last Updated- April 15, 2024 | 10:40 PM IST
RBI launches UDGAM portal

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को एक अधिसूचना में कहा कि कर्ज की पूरी अवधि के दौरान बैंक व नियमन के दायरे में आने वाली इकाइयां, कर्ज लेने वाले की सहमति के बगैर ऋण देते समय दी गई जानकारी से इतर शुल्क नहीं ले सकती हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि एक अक्टूबर या इसके बाद जारी सभी नए रिटेल और एमएसएमई सावधि ऋण, जिसमें मौजूदा ग्राहकों को दिए गए नए ऋण भी शामिल हैं, को बगैर किसी अपवाद के के केएफएस दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

नियामक ने कहा है, ‘ऋण की पूरी अवधि के दौरान उधार लेने वाले की स्पष्ट सहमति के बगैर आरई ऐसा कोई शुल्क, अधिभार आदि नहीं ले सकते हैं, जिसका उल्लेख केएफएस में नहीं किया गया है।’

अधिसूचना में आगे कहा गया है, ‘आरई को इन दिशानिर्देशों को जल्द से जल्द लागू करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी होगी। किसी भी स्थिति में 1 अक्टूबर 2024 को या उसके बाद मंजूर किए गए सभी नए खुदरा और एमएसएमई सावधि ऋण, जिसमें मौजूदा ग्राहकों को दिए गए नए कर्ज भी शामिल हैं, बिना किसी अपवाद के उपरोक्त दिशानिर्देशों का शब्दशः पालन करेंगे।’ अन्य चीजों के साथ केएफएस में सालाना प्रतिशत दर (एपीआर) शामिल होगी।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement