facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकों ने दिया गैर- बैंकिंग फाइनैंस कंपनियों को जमकर लोन, NBFC को मिले जून में 35 प्रतिशत ज्यादा कर्ज

Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि HDFC Limited का HDFC Bank में विलय एक जुलाई से प्रभाव में आने से यह हिस्सेदारी कम होगी और बैंकों का NBFC को कर्ज भी कम होगा

Last Updated- August 16, 2023 | 7:11 PM IST
Lending from banks to NBFCs slowed down, service and vehicle loans also affected बैंकों से एनबीएफसी को ऋण हुआ सुस्त, सेवा और वाहन ऋण पर भी असर

बैंकों का गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) को आवंटित कर्ज जून महीने में 35.1 प्रतिशत बढ़कर 14.2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

साख तय करने वाली एजेंसी केयर रेटिंग्स के वरिष्ठ निदेशक संजय अग्रवाल ने कहा कि बैंकों की तरफ से NBFC को दिया गया कर्ज जून महीने में सालाना आधार पर 35.1 प्रतिशत बढ़कर 14.2 लाख करोड़ रुपये हो गया।

इससे यह संकेत मिलता है कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की फंड के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भरता कम हुई है। इसके साथ कुल कर्ज में NBFC की हिस्सेदारी इस साल जून महीने में बढ़कर 9.9 प्रतिशत हो गयी जबकि साल भर पहले यह 8.5 प्रतिशत थी।

हालांकि रिपोर्ट कहती है कि HDFC Limited का HDFC Bank में विलय एक जुलाई से प्रभाव में आने से यह हिस्सेदारी कम होगी और बैंकों का NBFC को कर्ज भी कम होगा।

HDFC का बैंक कर्ज का अस्थायी तौर पर फिर से वर्गीकरण होने पर कर्ज HDFC Bank में स्थानांतरित हो जाएगा। इस बीच, कमर्शियल पेपर (CP) के जरिये म्यूचुअल फंड की तरफ से NBFC में किया गया निवेश भी जून महीने में 14.5 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों का NBFC को कर्ज वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी छमाही से लगातार बढ़ रहा है। इस वृद्धि को वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 की पहली तिमाही में गति मिली है।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 6:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement