facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकों ने वित्त वर्ष 2025 में सीडी से जुटाए 8 लाख करोड़ रुपये

Advertisement

सीडी मुद्रा बाजार का नेगोशिएबल साधन है और बैंक इसे सात दिन से लेकर अधिकतम एक साल की अवधि के लिए जारी करते हैं।

Last Updated- December 17, 2024 | 10:25 PM IST
PSU Bank- सरकारी बैंक

बैंक मौजूदा वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) में जमा प्रमाणपत्र (सीडी) जारी करके करीब 8 लाख करोड़ रुपये जुटा चुके हैं। बैंकों ने यह राशि नकदी जुटाने और इसकी लागत के प्रबंधन के मुश्किल वातावरण में जुटाई है।

प्राइमडेटाबेस के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 25 (13 दिसंबर तक) में कुल 7.93 लाख करोड़ रुपये के सीडी जारी हुए। दिसंबर के पहले पखवाड़े में ही 81,000 करोड़ रुपये से अधिक के सीडी जारी किए गए। लिहाजा दिसंबर में जारी सीडी का स्तर नवंबर में जारी कुल 92,260 करोड़ रुपये के पार निकल जाने की उम्मीद है।

वित्त वर्ष 24 में 9.65 लाख करोड़ रुपये के सीडी जारी किए गए जबकि वित्त वर्ष 23 में 7.28 लाख करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 22 में 2.87 लाख करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 21 में 90,890 करोड़ रुपये की सीडी जारी हुए थे।

सीडी मुद्रा बाजार का नेगोशिएबल साधन है और बैंक इसे सात दिन से लेकर अधिकतम एक साल की अवधि के लिए जारी करते हैं। इसके अलावा वित्तीय संस्थाओं को एक से तीन वर्ष के लिए सीडी जारी करने की अनुमति है। इनकी रेंटिंग स्वीकृत रेटिंग एजेंसियां करती हैं जो मांग के अनुसार द्वितीयक बाजार में इनके कारोबार को बेहतर करती हैं।

केयर एज के बीएफएसआई रिसर्च के हेड व एसोसिएट डायरेक्टर सौरभ भालेराव के अनुसार, ‘बैंक अपने कोष के लागत के प्रबंधन और जमा राशि में आए अंतर में आई उधारी की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुख्यतौर पर सीडी जारी करते हैं। जमा के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी माहौल में बैंक आक्रामक रूप से जमा पर ध्यान दे रहे हैं लेकिन वे सीडी पर भी भरोसा कर रहे हैं। वित्त वर्ष 25 में सीडी जारी करने का उच्च स्तर कायम रहा है लेकिन यह भविष्य में स्थिर हो सकता है।’

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement