facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकों को बाजार जो​खिम के लिए 20 प्रतिशत ज्यादा फंडों की होगी जरूरत

Advertisement

आरबीआई ने 17 फरवरी को बेसेल-3 मानकों पर आधारित बाजार जो​खिम के लिए न्यूनतम पूंजी जरूरत के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया

Last Updated- March 01, 2023 | 8:54 PM IST

बैंक अ​धिकारियों का कहना है कि न्यूनतम पूंजी जरूरत पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल में दिशा-निर्देशों से बैंकों को कुछ खास व्यावसायिक गतिवि​धियों के प्रबंधन में ज्यादा स्वायत्तता मिलेगी, लेकिन बाजार जो​खिम के लिए ऋणदाताओं को 15-20 प्रतिशत ज्यादा पूंजी की जरूरत हो सकती है।

17 फरवरी को, आरबीआई ने बेसेल-3 मानकों पर आधारित बाजार जो​खिम के लिए न्यूनतम पूंजी जरूरत के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया। इसमें हितधारकों से 15 अप्रैल तक सुझाव मांगे गए हैं।

दिशा-निर्देशों में ट्रेडिंग बुक और बैंकिंग बुक में कारोबार से जुड़े सौदों के बीच स्पष्ट सीमांकन पर जोर दिया गया है।

एक बैंक में बाजार जो​खिम विभाग के अ​धिकारी ने कहा, ‘आरबीआई का सर्कुलर बेसेल के एफआरटीबी (फंडामेंटल रिव्यू ऑफ ट्रे​डिंग बुक) दिशा-निर्देशों पर आधारित है। जब वर्ष 2019 में सर्कुलर आया था, तो सभी बैंकों ने संशो​धित दिशा-निर्देशों के आधार पर गणना की थी और पूरे बैंकिंग उद्योग में प्रभावी पूंजी अधिभार बैंकों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली पूंजी के मुकाबले 50 से 100 प्रतिशत तक ज्यादा था।’

फरवरी 2019 में, बेसेल कमेटी ऑन बैंकिंग सुपरविजन ने बाजार जो​खिम के लिए न्यूनतम पूंजी जरूरत के लिए संशो​धित दिशा-निर्देश जारी किए थे। मानकों में ट्रेडिंग बुक और बैंकिंग बुक के बीच स्पष्ट सीमांकन निर्धारित किया गया और न्यूनतम पूंजी के लिए पिछली शर्तों को बदला गया था।

बैंकिंग बुक और ट्रेडिंग बुक की पिछली परिभाषा काफी हद तक सामान्य थी- ट्रेडिंग बुक में अवेलेबल फॉर सेल (एएफएस) और हेल्ड फॉर ट्रेडिंग (एचएफटी) पोर्टफोलियो शामिल थे।

नए मानकों के साथ पूरे बाजार जो​खिम पूंजी शुल्क को प्रभावी किए जाने से बैंक बदलावों की गणना पोर्टफोलियो पुन: वर्गीकरण के तौर पर कर रहे हैं।

अ​धिकारी ने कहा कि आरबीआई के सर्कुलर में सेकंडरी बाजार की ट्रेडिंग, 90 दिन के अंदर कारोबार, और सौदे पर ब्याज दर के जोखिम समेत कई अन्य बातों को भी शामिल किया गया है।

सर्कुलर में आरबीआई ने कहा है कि गैर-सूचीबद्ध इ​क्विटी और सहायक इकाइयों में ​इ​क्विटी निवेश जैसे मामलों को बैंकिग बुक में शामिल किया जा सकेगा। साथ ही ऐसे जो​खिमों की पहचान के लिए ऐसे अन्य कारकों पर भी जोर दिया गया है जो बेसेल-3 पूंजी मानकों में पहले शामिल नहीं थे।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 8:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement