facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank Holiday: 16 और 17 अक्टूबर को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, 16 अक्टूबर (बुधवार) को लक्ष्मी पूजन के अवसर पर कोलकाता और अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

Last Updated- October 16, 2024 | 6:55 AM IST
Bank Holiday
Representative image

Bank Holiday: अक्टूबर के महीने में त्योहारों के चलते बैंकों में काम कई दिन बंद रहेगा। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस जारी रहेंगी। कुछ जगहों पर 16 और 17 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे। 16 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे, जबकि 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती की छुट्टी होगी। जानिए, क्या इस सूची में आपका शहर भी शामिल है?

कहां-कहां रहेगी बैंक की छुट्टी?

आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, 16 अक्टूबर (बुधवार) को लक्ष्मी पूजन के अवसर पर कोलकाता और अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और कटि बिहू के मौके पर गुवाहाटी, पणजी और शिमला में भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, अन्य सभी शहरों में बैंक सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।

बता दें कि आरबीआई बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से जारी करता है। बैंक के ग्राहक इन छुट्टियों की पूरी जानकारी RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं, जहां राज्यों के त्योहारों और उनके अनुसार दी जाने वाली छुट्टियों की डिटेल में जानकारी देखी जा सकती है।

ये सर्विसेज रहेंगी चालू-

बैंकों की छुट्टियों के दौरान भी ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अधिकांश बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। लोग डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करके अपने कई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं। हालांकि, यदि आपका कोई ऐसा कार्य है जो बैंक शाखा में जाकर ही निपटाया जा सकता है, तो बेहतर होगा कि इसे छुट्टियों से पहले ही पूरा कर लें।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 6:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement