facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा को बड़ी राहत! RBI ने ऐप से ग्राहक जोड़ने पर लगी रोक हटाई

Advertisement

पिछले सप्ताह आरबीआई ने ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के जरिये कर्ज देने पर बजाज फाइनेंस पर भी प्रतिबंध हटा दिया था।

Last Updated- May 08, 2024 | 7:38 PM IST
bob, Bank of Baroda

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI ) ने बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को करीब सात महीने बाद ‘बॉब वर्ल्ड’ एप्लिकेशन के जरिये नए कस्टमर्स को जोड़ने की अनुमति दे दी।

आरबीआई (RBI) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को उसके मोबाइल ऐप ‘बॉब वर्ल्ड’ के जरिये नए ग्राहक जोड़ने से 10 अक्टूबर, 2023 को रोक दिया था। यह कदम पर्यवेक्षण चिंताओं के बाद उठाया गया था।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा, ‘‘हम सूचित करना चाहते हैं कि आरबीआई ने आठ मई, 2024 के अपने पत्र के माध्यम से बैंक को बॉब वर्ल्ड पर उपरोक्त उल्लिखित प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटाने के अपने निर्णय से अवगत कराया है। बैंक अब लागू दिशानिर्देशों और मौजूदा कानूनों या विनियमों के अनुरूप इस ऐप के जरिये ग्राहकों को जोड़ने के लिए स्वतंत्र है।”

बैंक ने कहा कि अब वह बॉब वर्ल्ड ऐप पर नए ग्राहकों को शामिल करना दोबारा शुरू कर देगा। इसके साथ ही उसने कहा कि वह नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन और अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले सप्ताह आरबीआई ने ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के जरिये कर्ज देने पर बजाज फाइनेंस पर भी प्रतिबंध हटा दिया था।

इसके पहले रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) पर ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के जरिये नए ग्राहकों को जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 7:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement