facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा का खास ऐलान! महिलाओं के लिए खास सेविंग अकाउंट, मिलेगा ज्यादा ब्याज और सस्ता लोन; चेक करें डीटेल्स

Advertisement

Bank of Baroda ने ‘बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ सेविंग अकाउंट’ लॉन्च करने की घोषणा की।

Last Updated- March 08, 2025 | 2:43 PM IST
bob, Bank of Baroda
Representative Image

Women’s Day 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने महिलाओं के लिए एक खास तोहफा दिया है। महिला दिवस से ठीक एक दिन पहले, बैंक ने ‘बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ सेविंग अकाउंट’ लॉन्च करने की घोषणा की। इस अकाउंट के साथ ऑटो स्वीप सुविधा मिलेगी, जिससे ग्राहकों को ज्यादा ब्याज का फायदा होगा।

इसके अलावा, महिला ग्राहकों को होम लोन और ऑटो लोन सस्ती दरों पर मिलेगा। खास बात यह है कि बैंक ऑफ बड़ौदा ऐसा अकाउंट लॉन्च करने वाला पहला सरकारी बैंक बन गया है। इस अकाउंट पर लोन की प्रोसेसिंग फीस भी कम होगी। BOB के इस नए फैसले से महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत बनने में मदद मिलेगी।

BoB ने बदले अपने NRI अकाउंट के नियम, अब मिलेंगी ज्यादा सुविधाएं

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने अपने बॉब प्रीमियम NRE और NRO सेविंग अकाउंट में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। अब NRI कस्टमर्स को पहले से ज्यादा बेनिफिट्स और एडवांस बैंकिंग सर्विसेज मिलेंगी, जिससे उनका एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें: Women’s Day 2025: पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में करें निवेश, मिलेगा शानदार रिटर्न और सेक्शन 80C का फायदा

महिलाओं के लिए खास ऑफर

बैंक की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर बीना वहीद ने बताया कि बॉब ग्लोबल वूमेन NRE और NRO सेविंग अकाउंट खासतौर पर उन इंडियन वुमेन के लिए डिज़ाइन किया गया है जो ग्लोबली सेटल हैं और बेहतर बैंकिंग फैसिलिटीज चाहती हैं। यह अकाउंट उन्हें प्रीमियम बैंकिंग बेनिफिट्स देकर सशक्त बनाएगा।

अब मिलेंगे ये नए फायदे

बैंक ने बताया कि रिवाइज्ड बॉब प्रीमियम NRE और NRO सेविंग अकाउंट के साथ कस्टमर्स को कई नई सुविधाएं मिलेंगी, जैसे:

हाई ट्रांजेक्शन लिमिट के साथ कस्टमाइज्ड डेबिट कार्ड
फ्री डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस
बिना किसी चार्ज के सेफ डिपॉजिट लॉकर
फ्री पर्सनल और एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस

Advertisement
First Published - March 8, 2025 | 1:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement