facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Canara Bank Q1 Results: 75 फीसदी बढ़ा मुनाफा, NPA में आई गिरावट

Advertisement

Canara Bank ने बताया कि 2023-24 की पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 29,828 करोड़ रुपये हो गई

Last Updated- July 24, 2023 | 2:22 PM IST
Canara Bank

सरकारी स्वामित्व वाले केनरा बैंक (Canara Bank ) ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ (net profit) 75 प्रतिशत बढ़कर 3,535 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बताया कि फंसे हुए कर्ज में गिरावट और ब्याज आय में वृद्धि से उसे मदद मिली।

बेंगलूरु स्थित कर्जदाता ने एक साल पहले की अवधि में 2,022 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। केनरा बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि 2023-24 की पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 29,828 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 23,352 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की ब्याज आय सालाना आधार पर 18,177 करोड़ रुपये से बढ़कर 25,004 करोड़ रुपये हो गई। जून तिमाही के अंत में सकल एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्ति) घटकर 5.15 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 6.98 प्रतिशत था।

इसी तरह शुद्ध एनपीए (net NPA) 2.48 प्रतिशत से घटकर 1.57 प्रतिशत रह गया। इसके चलते फंसे हुए कर्ज के लिए प्रावधान घटकर 2,418 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,673 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - July 24, 2023 | 2:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement