facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CBI ने UCO Bank के IMPS घोटाले में राजस्थान, महाराष्ट्र में मारे 67 लोकेशन पर छापे, 850 करोड़ से ज्यादा का है मामला

Advertisement

सात निजी बैंकों के लगभग 14,600 खाताधारकों से शुरू किए गए IMPS आवक लेन-देन को यूको बैंक के 41,000 से अधिक खाताधारकों के खातों में गलत तरीके से पोस्ट किया गया था।

Last Updated- March 07, 2024 | 5:20 PM IST
UCO Bank approaches CBI for probing IMPS glitch, says systems safe

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने यूको बैंक (UCO Bank ) में 820 करोड़ रुपये के आईएमपीएस घोटाले के संबंध में राजस्थान और महाराष्ट्र के सात शहरों में 67 स्थानों पर तलाशी ली है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह मामला 8,53,049 से अधिक IMPS (तत्काल भुगतान प्रणाली) लेन-देन से संबंधित है जो पिछले साल 10 नवंबर से 13 नवंबर के बीच बैंक में हुए थे।

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सात निजी बैंकों के लगभग 14,600 खाताधारकों से शुरू किए गए IMPS आवक लेन-देन को यूको बैंक के 41,000 से अधिक खाताधारकों के खातों में गलत तरीके से पोस्ट किया गया था। इसके परिणामस्वरूप 820 करोड़ रुपये मूल बैंकों से वास्तविक डेबिट किए बिना यूको बैंक खातों में जमा किए गए थे।’’

अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को राजस्थान और महाराष्ट्र में तलाशी उन लोगों पर केंद्रित थी, जिन्होंने पैसे प्राप्त किए और बैंक को वापस करने के बजाय इसे निकाल लिया। यह तलाशी का दूसरा दौर है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इससे पहले दिसंबर 2023 में कोलकाता और मेंगलुरु में निजी व्यक्तियों और यूको बैंक के अधिकारियों से जुड़े 13 स्थानों पर तलाशी ली गई थी।’’

जोधपुर, जयपुर, जालौर, नागौर, बाड़मेर, फलोदी (राजस्थान) और पुणे (महाराष्ट्र) सहित कई शहरों में कार्रवाई में 40 टीम में राजस्थान पुलिस के 120 पुलिसकर्मी समेत सहित 330 से अधिक पुलिसकर्मी और 80 स्वतंत्र गवाह शामिल थे।

उन्होंने बताया, ‘‘इन अभियानों के दौरान, यूको बैंक और आईडीएफसी से संबंधित लगभग 130 आपत्तिजनक दस्तावेज के साथ-साथ 43 डिजिटल डिवाइस (40 मोबाइल फोन, दो हार्ड डिस्क और एक इंटरनेट डोंगल सहित) को फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए जब्त कर लिया गया।’’ Nप्रवक्ता ने कहा, ‘‘इसके अतिरिक्त, 30 संदिग्धों से भी पूछताछ की गई।’’

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 5:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement