facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोटक महिंद्रा बैंक के CEO ने शेयरहोल्डर्स को भेजी FY24 की सालाना रिपोर्ट, बताया टेक्नोलॉजी पर क्यों रहेगा जोर

Advertisement

MD और CEO अशोक वासवानी ने कहा कि ग्राहकों की बदलती अपेक्षाएं, व्यवसाय वृद्धि की तेज गति और उभरते जोखिम परिदृश्य का मतलब है कि बैंक को बहुत तेजी से आगे बढ़ना होगा।

Last Updated- July 14, 2024 | 10:33 PM IST
मुनाफे में धीमी वृद्धि के बाद 3 फीसदी लुढ़का शेयर, MCap 12,852 करोड़ रुपये घटा, Kotak Bank Share: Share fell 3 percent after slow growth in profits, MCap reduced by Rs 12,852 crore

कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी अशोक वासवानी ने शेयरधारकों को भेजी अपनी 2023-24 की सालाना रिपोर्ट में कहा कि बैंक के बदलाव एवं विस्तार में प्रौद्योगिकी का अहम योगदान रहेगा।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उठाए गए ताजा कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वासवानी (जिन्होंने 1 जनवरी 2024 को कोटक महिंदा बैंक की जिम्मेदारी संभाली) ने कहा, ‘मौजूदा समय में, आरबीआई के ताजा आदेश पर चर्चा करना उचित है। पिछले कुछ वर्षों में, हमने इस धारणा को पूरी तरह से अपना लिया था कि व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना जरूरी है।’ वासवानी ने कहा, ‘इस दिशा में हमने टेक्नोलॉजी में संसाधन और निवेश काफी हद तक बढ़ाया। हालांकि, यह स्पष्ट है कि हमें और भी बहुत कुछ करना है।’

इस साल 24 अप्रैल को, आरबीआई ने निजी क्षेत्र के इस ऋणदाता को अपने ऑनलाइन एवं मोबाइल बैंकिंग चैनलों के जरिये नए ग्राहक नहीं जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने से प्रतिबंधित कर दिया था।

वासवानी ने कहा कि ग्राहकों की बदलती अपेक्षाएं, व्यवसाय वृद्धि की तेज गति और उभरते जोखिम परिदृश्य का मतलब है कि बैंक को बहुत तेजी से आगे बढ़ना होगा।

हम इस क्षेत्र में अपने संसाधन और प्रतिबद्धताएं बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं और मुझे भरोसा है कि एक टीम के तौर पर संयुक्त रूप से हम सफल होंगे और इसे आगे बढ़ने के अवसर के रूप में इस्तेमाल करेंगे।

वासवानी ने कहा, ‘यह भी बेहद स्पष्ट है कि प्रौद्योगिकी बदलाव के हमारे प्रयासों का केंद्र रहेगी।’

वासवानी ने मजबूत व्यवसाय खड़ा करने के लिए बैंक के पूर्व एमडी एवं सीईओ उदय कोटक के प्रयासों को सराहा। उन्होंने एक ऐसी मजबूत प्रबंधन टीम तैयार करने के लिए भी कोटक को श्रेय दिया जिसने इन वर्षों के दौरान बैंक की सफलता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

(डिस्क्लेमर: कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाइयों की बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में बड़ी हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - July 14, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement