facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

11 में से 6 सरकारी बैंकों में चेयरमैन पद खाली

Advertisement

सरकारी बैंकों में चेयरमैन के पद खाली होने के मसले को रिजर्व बैंक के गवर्नर के साथ सरकारी बैंकों के बोर्ड सदस्यों के साथ पिछले माह हुई बैठक में उठाया गया था।

Last Updated- June 22, 2023 | 11:55 PM IST
Banks

भारतीय रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों के बेहतर प्रशासन पर जोर दे रहा है, वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंकों में से 6 में गैर कार्यकारी चेयरमैन के पद खाली हैं। इनमें से कुछ बैंकों में 2 साल से ज्यादा समय से पद रिक्त पड़े हैं। यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में गैर कार्यकारी चेयरमैन नहीं हैं।

यूको बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 2015 में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (एमडी) पद अलग किए जाने के बाद से ही अंशकालिक चेयरमैन नहीं बनाए गए हैं। ज्यादातर सरकारी बैंकों में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है। ज्यादातर बैंकों में बोर्ड के सदस्यों में एमडी और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) और कार्यकारी निदेशक (ईडी) शामिल हैं।

कुछ बैंकों में 3 या 4 ईडी, रिजर्व बैंक और सरकार द्वारा नामित निदेशक, शेयरधारक निदेशक और एक या कुछ मामलों में 2 स्वतंत्र निदेशक हैं। सरकारी बैंकों में चेयरमैन के पद खाली होने के मसले को रिजर्व बैंक के गवर्नर के साथ सरकारी बैंकों के बोर्ड सदस्यों के साथ पिछले माह हुई बैठक में उठाया गया था।

अपनी तरह की पहली कवायद के तहत रिजर्व बैंक के गवर्नर और वरिष्ठ प्रबंधन ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैकों के सभी बोर्ड सदस्यों से मई में अलग-अलग मुलाकात की थी। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि उन्होंने बैंकों के निदेशक मंडल से नियामक से अपेक्षाओं को जानने का अवसर दिया और व्यक्तिगत निदेशकों की बहुआयामी जिम्मेदारियों के बारे में बताया।

जहाज के कैप्टन से बैंक के चेयरपर्सन की भूमिका की तुलना करते हुए दास ने कहा, ‘चेयरपर्सन को बोर्ड की चर्चा और कार्यों को सही दिशा में ले जाने में सक्षम होने के लिए अपेक्षित अनुभव, दक्षताएं और व्यक्तिगत गुण होने चाहिए।’
दास ने यह भी कहा कि बोर्ड का व्यापक मकसद बैंक स्पष्ट और स्थिर दिशा देना है।

उन्होंने कहा, ‘बोर्ड का यह दायित्व है कि वह सुनिश्चित करे कि बैंक की प्रक्रिया और व्यवस्था से प्रभावी निर्णय करने की क्षमता विकसित हो, बेहतर प्रशासन हो।’

बैंकरों ने निदेशकों खासकर एमडी और सीईओ की देयताओं का मसला भी उठाया और कहा कि सरकारी बैंको के प्रमुखों को मिलने वाला पारिश्रमिक उनके निजी क्षेत्र के समकक्षों की तुलना में कम है। बैंकरों ने कहा कि रिजर्व बैंक के अधिकारी पारिश्रमिक के मसले पर सहमत हैं, लेकिन कहा कि इस तरह के मसलों पर सरकार द्वारा फैसला किया जाता है।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement