facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेशी मुद्रा जमा आकर्षित करने की होड़, FCNR(B) डिपॉजिट पर बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें

Advertisement

एसबीआई ने एफसीएनआर (बी) पर ब्याज दर 295 आधार अंक और एचडीएफसी बैंक ने 260 आधार अंक तक बढ़ाई हैं।

Last Updated- June 10, 2026 | 11:03 PM IST
Banks

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया समेत कई घरेलू बैंकों ने विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) यानी एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरें 250 आधार अंक से ज्यादा बढ़ाई हैं। एसबीआई ने एफसीएनआर (बी) पर ब्याज दर 295 आधार अंक और एचडीएफसी बैंक ने 260 आधार अंक तक बढ़ाई हैं।

करूर वैश्य बैंक ने 3 से 5 साल की जमा राशि के लिए अधिकतम ब्याज दर 300 आधार अंक से ज्यादा बढ़ाकर 7 फीसदी कर दी है। एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक ने ऐसी जमा पर ब्याज दर 195 आधार अंक बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दी है।

यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सोमवार को इस खास एफसीएनआर (बी) जमा योजना के लिए नए नियम जारी करने के बाद उठाया गया है। इसके तहत आरबीआई इन जमा पर हेजिंग का पूरा खर्च उठाएगा जो लगभग 3.5 फीसदी रहने का अनुमान है।

देश के सबसे ऋणदाता एसबीआई ने एक खास योजना एसबीआई एडवांटेज एफसीएनआर (बी) जमा शुरू की है, जिसमें 5 साल के लिए 10 लाख डॉलर से ज्यादा की जमा राशि पर 6 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है।

एसबीआई ने 3 से 4 साल की अव​धि वाली जमा के लिए 10 लाख डॉलर तक के जमा ब्याज दर बढ़ाकर 5.25 फीसदी और 10 लाख डॉलर से अधिक की जमा पर ब्याज दर 215 आधार अंक बढ़ाकर 5.50 फीसदी एवं 4 से 5 साल की जमा पर ब्याज दर 255 आधार अंक बढ़ाकर 5.50 फीसदी कर दिया गया है।

निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने एफसीएनआर (बी) जमा दरों में आज 260 आधार अंक तक की बढ़ोतरी की है। एचडीएफसी बैंक 2013 में ऐसी ही एक योजना का सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाले बैंकों में से एक था।

एचडीएफसी बैंक अब 3 से 5 साल की परिपक्वता वाले एफसीएनआर (बी) जमा पर 6 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 3 से 5 साल की अवधि की जमा पर अ​धिकतम 6 फीसदी ब्याज दे रहा है। एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक 3 से 5 साल की अवधि वाली जमा राशि पर 7.10 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है।

करूर वैश्य बैंक ने 3 से 5 साल की अवधि वाले एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरें 2.63 फीसदी सालाना से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दी हैं। नई दरें 10 जून से लागू होंगी। बैंक ने कहा, ‘इन नई दरों का मकसद विदेशी मुद्रा में अतिरिक्त जमा आकर्षित करना और देश में विदेशी मुद्रा के प्रवाह को बढ़ाने की आरबीआई की पहल में सहयोग करना है।’

विदेशी और घरेलू बैंकों के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार संभावित एफसीएनआर (बी) अनुमान अलग-अलग है। विदेशी बैंकों ने 20 अरब डॉलर से 30 अरब डॉलर निवेश का अनुमान लगाया गया है जबकि घरेलू बैंकों को 40 अरब डॉलर से ज्यादा की पूंजी आने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - June 10, 2026 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement