facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कॉरपोरेट उधारी में बदलाव, बैंक लोन फिर बना कंपनियों की पहली पसंद

Advertisement

बैंक ऋण और कॉरपोरेट बॉन्ड यील्ड के बीच अंतर घटने से HDFC, ICICI, Axis और Kotak के थोक कर्ज में FY26 की तीसरी तिमाही में तेज बढ़ोतरी

Last Updated- January 29, 2026 | 9:02 AM IST
Banking Sector Outlook
Representational Image

एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक सहित निजी क्षेत्र के प्रमुख कर्जदाताओं ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में थोक ऋण में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनियां बैंक ऋण की ओर वापस आ रही हैं। बैंक ऋण और कॉरपोरेट बॉन्ड के बीच दर का अंतर कम होने की वजह से ऐसा हो रहा है। बैंकरों ने कहा कि अधिकांश कॉरपोरेट उधारी बाहरी मानकों से जुड़ी दरों पर ली जा रही है, जिन पर मौद्रिक नीति का असर तेजी से पड़ता है।

देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के कर्जदाता एचडीएफसी बैंक के थोक ऋण में सालाना आधार पर 10.3 प्रतिशत वृद्धि और क्रमिक आधार पर 4.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है। दूसरे सबसे बड़े कर्जदाता आईसीआईसीआई बैंक का थोक ऋण सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत और क्रमिक आधार पर 6.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।

निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े कर्जदाता ऐक्सिस बैंक ने कॉरपोरेट ऋण में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत और क्रमिक आधार पर 7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक का कॉरपोरेट ऋण सालाना आधार पर 17 प्रतिशत और क्रमिक आधार पर 4 प्रतिशत बढ़ा है।
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े भी कॉरपोरेट ऋण में वृद्धि के संकेत दे रहे हैं। नवंबर 2025 तक कॉरपोरेट ऋण में 9.6 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 9.6 प्रतिशत वृद्धि हुई थी।

आईसीआईसीआई बैंक के सीएफओ अनिंद्य बनर्जी के अनुसार पिछली कुछ तिमाहियों के दौरान बदलाव हुआ है, उनमें से एक बेंचमार्क स्थिर होना शामिल है, क्योंकि ज्यादा उधारी बाहरी मानक से जुड़ी दरों पर होती हैं। इसलिए बाहरी मानक स्थिर होने से ब्याज दरों और उधारी को लेकर भरोसा बढ़ता है।

उन्होंने कहा, ‘कंपनियों के पास पर्याप्त धन है और धन के उनके कई स्रोत हैं। ऐसे में बैंक से ऋण लेने को लेकर अच्छे से आकलन कर रहे हैं। हम इसमें शामिल होकर खुश हैं। यह लागत के मामले में बहुत प्रतिस्पर्धी रहा है। ऐसे में हम कॉरपोरेट से कुल मिलाकर संबंध बनाने पर काम कर रहे हैं। जहां भी हमारे पास फ्रेंचाइजी है, वहां हम एक फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं और इसमें सक्रियता से शामिल हैं।’

एसबीआी रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉरपोरेट बॉन्ड यील्ड के अनुरूप बैंक उधारी दर में अधिक गिरावट के कारण लागत का अंतर कम हो गया है, जिससे ऋण के लिए कंपनियां बैंकों में वापस आ रही हैं, बैंक ऋण अब बाजार से उधारी की तुलना में अधिक आकर्षक हो गया है।
रिपोर्ट के अनुसार एएए रेटिंग वाले 10 साल के कॉरपोरेट बॉन्ड का यील्ड और भारित औसत उधारी दर (डबल्यूएएलआर) के बीच का स्प्रेड अप्रैल 2024 के 200 आधार अंक से घटकर नवंबर 2025 में 150 आधार अंक हो गया है। बैंक ऋण और बॉन्ड बाजार के बीच प्राइसिंग आर्बिट्रेज में कमी के कारण कॉरपोरेट अब बैंक ऋण की ओर जा रहे हैं।

ऐक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक सुब्रत मोहंती ने कहा, ‘हम रियल एस्टेट, बिजली और पहले से बेहतर संबंध वाले कुछ बड़े समूह की बेहतरीन गति देख रहे हैं। पिछले 3 साल से हमने जो संबंध बनाए हैं, उसकी वजह से स्वाभाविक बाजार हिस्सेदारी से अधिक ऋण की मांग है।
कोटक महिंद्रा बैंक के कार्यकारी निदेशक पारितोष कश्यप ने कहा, ‘हमारा थोक कारोबार लगातार बढ़ रहा है। लेकिन वृद्धि का बड़ा हिस्सा एसएमई और मझोले बाजारों से आ रहा है। कुछ थोक ऋण लेने वाले बेहतर प्राइसिंग को देखते हुए ऋण और बॉन्ड बाजार की ओर आवाजाही करते रहते हैं।’

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 9:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement