facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DCB Bank ने शुरू की नए CEO की तलाश, मुरली नटराजन पूरा करने वाले हैं 15 साल

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 8:56 PM IST
DCB Bank begins search for successor to CEO Natarajan

डीसीबी बैंक (DCB Bank ) ने शुक्रवार को कहा कि उसने प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्याधिकारी (CEO) मुरली नटराजन का उत्तरा​धिकारी चुनने के लिए एक समिति बनाई है और कंपनी कॉर्न फेरी को नियुक्त किया है। मई 2009 में नटराजन डीसीबी से जुड़े थे और 28 अप्रैल 2024 को उनके 15 वर्ष पूरे हो जाएंगे।

एक्सचेंजों को भेजी सूचना में डीसीबी बैंक ने कहा है कि नवगठित समिति और कॉर्न फेरी अगले कुछ महीनों में बाहरी और आंतरिक तौर पर, दोनों को ध्यान में रखकर नए सीईओ पर विचार करेंगे। बैंक ने कहा है कि वह निर्धारित नियामकीय दिशा-निर्देशों के तहत उत्तरा​धिकार प्रक्रिया पूरी करने की को​शिश करेगा।

Also read: के कृत्तिवासन ने TCS के सीईओ का पदभार संभाला, कहा-‘आइए रोमांचक भविष्य की पटकथा लिखें’

RBI मानकों के अनुसार, किसी बैंक को कार्यकाल समाप्त होने से 6 महीने पहले संभावित CEO या अन्य वरिष्ठ अ​​​धिकारियों के बारे में जानकारी देने की जरूरत होती है। अक्सर, नियामक को सीईओ पद के लिए बैंक से एक से अ​धिक नाम सामने आने की उम्मीद है। मार्च में 61 साल के हुए नटराजन तीन साल बाद फिर से नियुक्त होने के पात्र हैं।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 8:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement