facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Diwali 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब होगी बैंक की छुट्टी? जानें डिटेल्स

Advertisement

Diwali 2024: धनतेरस के साथ फेस्टिवल की शुरुआत 29 अक्टूबर को हो गई है और इसका एंड भाई दूज के साथ 3 नवंबर को होगा, इस दौरान देशभर में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

Last Updated- October 30, 2024 | 2:48 PM IST
Bank Holiday
Representative Image

Diwali 2024: दिवाली हिंदुओं का एक पॉपुलर त्योहार है, जो अंधकार पर रोशनी और बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। ये फेस्टिवल 5-6 दिनों तक चलता है, जिसमें लोग अपने घरों को रोशन करते हैं, मंदिरों और ऑफिसों को दीयों से सजाते हैं, और पूजा-पाठ के साथ एंजॉय करते हैं।

भारत की अलग-अलग परंपराओं और रीति-रिवाजों के कारण ये फेस्टिवल अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिनों पर मनाया जाता है। इसी वजह से बैंक हॉलिडे भी हर राज्य में अलग-अलग होते हैं।

धनतेरस के साथ फेस्टिवल की शुरुआत 29 अक्टूबर को हो गई है और इसका एंड भाई दूज के साथ 3 नवंबर को होगा, इस दौरान देशभर में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दीवाली या दीपावली 31 अक्टूबर को है, जबकि कुछ राज्यों में लोकल कैलेंडर के हिसाब से ये त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Diwali 2024: किस दिन मनाई जाएगी दिवाली, 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? जानें तय तारीख

दीवाली 2024 पर बैंक हॉलिडे: अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होगी छुट्टी

दीवाली के अवसर पर विभिन्न राज्यों में बैंकों की छुट्टी अलग-अलग दिन होगी। यहां देखें कि आपके राज्य में किस दिन बैंक हॉलिडे रहेगा:

31 अक्टूबर (गुरुवार) को दीवाली बैंक हॉलिडे

31 अक्टूबर को इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे: आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल।

1 नवंबर (शुक्रवार) को दीवाली बैंक हॉलिडे

दीपावली, कुट और कन्नड़ राज्योत्सव के त्योहारों के कारण, 1 नवंबर को इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे: त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर।

2 नवंबर को भी इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, सिक्किम और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में 2 नवंबर को दिवाली (बली प्रतिपदा)/बालिपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत न्यू ईयर की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

दिवाली के इस त्योहार के दौरान बैंकों में 4 दिनों तक की छुट्टी हो सकती है, जिससे एक लंबा दिवाली वीकेंड मिलेगा। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में ये त्योहार अलग-अलग दिनों पर मनाया जाएगा, इसलिए इस समय में ग्राहकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इंटरनेट और डिजिटल बैंकिंग सर्विसेस लगातार चालू रहेंगी, जिससे आपको बैंकिंग में कोई दिक्कत नहीं होगी।

क्या दिवाली (31 अक्टूबर या 1 नवंबर) को बैंक की ऑनलाइन सर्विसेस चालू रहेंगी?

हां, त्योहार के दौरान भले ही बैंक बंद रहेंगे, लेकिन बैंक की ऐप, वेबसाइट या UPI जैसी ऑनलाइन सर्विसेस एक्टिव रहेंगी। इसके अलावा, ATM और कैश डिपॉजिट मशीन जैसी सुविधाएं भी बिना रुकावट चालू रहेंगी, जिससे आप अपने जरूरी बैंकिंग काम आसानी से कर सकेंगे।

Advertisement
First Published - October 30, 2024 | 2:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement