facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जन स्मॉल फाइनैंस बैंक को झटका, आरबीआई ने यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस का आवेदन ठुकराया

Advertisement

जन स्मॉल फाइनैंस बैंक (SFB) ने स्वैच्छिक रूप से यूनिवर्सल बैंक में बदलने के लिए इस साल (वित्त वर्ष 26) आवेदन किया था।

Last Updated- October 28, 2025 | 10:19 PM IST
Reserve Bank of India

जन स्मॉल फाइनैंस बैंक (SFB) ने मंगलवार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उसके यूनिवर्सल बैंक में बदलने के आवेदन को वापस कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने निर्धारित मानदंड पूरा नहीं करने के कारण एसएफबी का आवेदन वापस कर दिया है।

जन एसएफबी ने स्वैच्छिक रूप से यूनिवर्सल बैंक में बदलने के लिए इस साल (वित्त वर्ष 26) आवेदन किया था। इससे पहले बैंक की वित्त वर्ष 25 में लगातार दो वर्षों तक सकल गैर निष्पादित संपत्तियां और शुद्ध गैर निष्पादित संपत्तियां क्रमश: 3 प्रतिशत और 1 प्रतिशत से कम थीं। इस ऋणदाता का शेयर बीएसई में 1.72 प्रतिशत गिरकर 448.85 रुपये पर कारोबार कर रहा है। एयू एसएफबी और उज्जीवन एसएफबी के साथ जन एसएफबी छोटे वित्त बैंकों की सूची में शामिल हो गया था। इन छोटे वित्त बैंकों ने रिजर्व बैंक के पास यूनिवर्सल बैंक के लिए आवेदन किया था।

केंद्रीय बैंक ने 2024 में स्मॉल फाइनैंस बैंक को यूनिवर्सल बैंक में परिवर्तित करने के लिए नए नियम घोषित किए थे। इस क्रम में एयूएफबी ने बीते साल सितंबर और उज्जीवन एसएफबी ने फरवरी में आवेदन किया था। एयू एसएफबी स्वैच्छिक रूप से यूनिवर्सल बैंक में परिवर्तित होने के लिए अनुमति हासिल करने वाला पहला एसएफबी था और इसे इस साल अनुमति मिली थी। उज्जीवन एसएफबी को रिजर्व बैंक के समक्ष किए गए आवेदन की जानकारी प्रतीक्षित है। रिजर्व बैंक के अनुसार केवल सूचीबद्ध एसएफबी ही यूनिवर्सल बैंक के लाइसेंस के आवेदन करने के योग्य हैं।

Advertisement
First Published - October 28, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement