facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ED ने बैंक धोखाधड़ी मामलों में 64,920 करोड़ रुपये की आय जब्त की, 150 लोगों को किया गिरफ्तार: सरकार

Advertisement

बैंकों से 25 लाख रुपये और उससे अधिक का बकाया ऋण वाले जानबूझकर चूक करने वालों की कुल संख्या बढ़कर 14,159 हो गई जो संख्या जून 2019 के अंत में 10,209 थी।

Last Updated- December 12, 2023 | 6:11 PM IST
Enforcement Directorate

वित्त मंत्रालय मंगलवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने 1,105 बैंक धोखाधड़ी मामलों को उठाया है, 64,920 करोड़ रुपये की अपराध आय जब्त की है और 150 लोगों को गिरफ्तार किया है।

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने कहा कि मार्च 2023 के अंत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से 25 लाख रुपये और उससे अधिक का बकाया ऋण वाले जानबूझकर चूक करने वालों की कुल संख्या बढ़कर 14,159 हो गई जो संख्या जून 2019 के अंत में 10,209 थी।

निजी क्षेत्र के बैंकों के मामले में, ऐसे चूककर्ताओं की संख्या मार्च 2023 के अंत में 2,504 हो गई, जो जून 2019 के अंत में 1,950 थी।

कराड ने कहा, ‘‘प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमआईए) के प्रावधानों के तहत जांच के लिए लगभग 1,105 बैंक धोखाधड़ी के मामलों को उठाया है, जिनमें जानबूझकर चूक करने वालों से संबंधित मामले भी शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा कि पीएमएलए के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई है, जिसके परिणामस्वरूप 64,920 करोड़ रुपये (लगभग) की अपराध आय जब्त की गई है।’’

उन्होंने कहा, कुल 150 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और विशेष अदालतों (पीएमएलए) के समक्ष 277 अभियोजन शिकायतें दायर की गई हैं।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 6:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement