facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Federal Bank Q2 Results: बैंक का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 35.54% बढ़ा

Advertisement

समीक्षाधीन तिमाही में शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर 0.64 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 0.78 प्रतिशत थी।

Last Updated- October 16, 2023 | 2:27 PM IST
federal bank share price

निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक (Federal Bank) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 35.54 प्रतिशत बढ़कर 953.82 करोड़ रुपये रहा। दक्षिण स्थित बैंक का साल पहले समान अवधि में शुद्ध लाभ 703.71 करोड़ रुपये रहा था।

फेडरल बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक की कुल आय पिछले वर्ष की समान अवधि के 4,630.30 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,185.70 करोड़ रुपये हो गई। बैंक की शुद्ध ब्याज आय 17 प्रतिशत बढ़कर 2,056.42 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,761.83 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें: D-Mart F24Q2 Results: एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का 9 प्रतिशत गिरा नेट मुनाफा, बढ़ा रेवेन्यू

समीक्षाधीन तिमाही में शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर 0.64 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 0.78 प्रतिशत थी। बैंक की कुल संपत्ति 30 सितंबर 2023 को बढ़कर 26,032.07 करोड़ रुपये रही।

Advertisement
First Published - October 16, 2023 | 2:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement