facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Federal Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में 67 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 11:27 PM IST
federal bank share price

निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक (Federal Bank) का शुद्ध लाभ (net profit) मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में 67 प्रतिशत बढ़कर 902.61 करोड़ रुपये रहा। फेडरल बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 540.54 करोड़ रुपये रहा था।

बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में ब्याज से शुद्ध आय 1,909.29 करोड़ रुपये रही, जो मार्च, 2022 के 1,525.21 करोड़ रुपये से 25.18 प्रतिशत ज्यादा है।

बैंक ने बताया कि सकल गैर निष्पादित आस्तियां (NPA) यानी फंसा कर्ज मार्च, 2022 की तुलना में मार्च, 2023 में कम होकर 2.36 प्रतिशत पर आ गया।

Also read: HDFC की दोनों कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को लगी 63,870 करोड़ रुपये की चपत

बैंक का मार्च, 2023 में शुद्ध NPA 0.69 प्रतिशत था जबकि मार्च, 2022 में यह 0.96 प्रतिशत रहा था। बैंक का पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध लाभ 59.31 प्रतिशत बढ़कर 3,010.59 करोड़ रुपये रहा।

फेडरल बैंक की शुद्ध ब्याज आय 2021-22 के 5,961.96 करोड़ रुपये से 21.31 प्रतिशत बढ़कर 7,232.16 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 5:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement