facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निवेशकों का भरोसा जीतने आया फर्स्ट सिटिजन बैंक, सिलिकॉन वैली बैंक का करेगा अधिग्रहण

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 5:08 PM IST
First Citizens buys Silicon Valley Bank following a run on the lender

फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) ने कहा है कि उत्तर कैरोलिना स्थित फर्स्ट सिटिजन बैंक संकटग्रस्त सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) को खरीदेगा।

SVB के विफल होने से पूरा बैंकिंग उद्योग सकते में आ गया था और दुनिभर में बैकिंग क्षेत्र को लेकर चिंता का माहौल बन गया था। यह सौदा ऐसे समय हुआ है जब निवेशकों का भरोसा हिल चुका है। हालांकि, अब वे राहत की सांस ले सकते हैं।

FDIC तथा अन्य नियामकों ने जमाकर्ताओं की रक्षा के लिए तथा वित्तीय संकट को और गहराने से रोकने के लिए बड़े कदम उठाए थे। इसी क्रम में यह गारंटी दी गई थी कि SVB तथा अमेरिका के विफल हो चुके एक अन्य बैंक के ग्राहक अपने पूरे धन का उपयोग कर सकेंगे।

अब SVB के ग्राहक खुद ही फर्स्ट सिटिजन के ग्राहक बन गए हैं। SVB की 17 शाखाएं अब फर्स्ट सिटिजन की शाखाओं के तौर पर ही खुलेंगी।

सिलिकॉन वैली बैंक के 10 मार्च को विफल होने के दो दिन बाद न्यूयॉर्क का सिग्नेचर बैंक भी बैठ गया था। सिग्नेचर बैंक के बड़े हिस्से को खरीदने के लिए न्यूयॉर्क कम्युनिटी बैंक राजी हो गया था लेकिन SVB के खरीदार की खोज जारी रही थी।

FDIC ने बयान में कहा कि इस बिक्री में SVB के सारे जमा और ऋण की बिक्री भी शामिल है।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement