facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fitch का अनुमान: FY26 में फिर आगे रहेंगे सरकारी बैंक, लोन बढ़ोतरी दर 13% तक पहुंच सकती है

Advertisement

फिच के अनुसार वित्त वर्ष 26 में सार्वजनिक बैंकों की ऋण वृद्धि 12-13% रहने की उम्मीद, निजी बैंक असुरक्षित ऋण और एलडीआर दबाव से रहेंगे पीछे।

Last Updated- June 23, 2025 | 10:10 PM IST
RBI Share and IPO Loan
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रेटिंग एजेंसी फिच ने आज कहा कि इस वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 26 ) में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के ऋण वितरण की वृद्धि दर समकक्ष निजी बैंकों से फिर अधिक कायम रहेगी। निजी बैंक असुरक्षित ऋण के पोर्टफोलियो और बढ़ते ऋण जमा अनुपात (एलडीआर) के कारण संपत्ति की गुणवत्ता के दबाव का सामना कर रहे हैं।

फिच रेटिंग्स के बैंकों के वरिष्ठ निदेशक सास्वता गुहा ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ऋण वृद्धि 12-13 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि निजी क्षेत्र के बैंकों की ऋण वृद्धि 10 प्रतिशत से कम रहेगी। वित्त वर्ष 25 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ऋण वृद्धि दर 12.4 प्रतिशत थी जबकि निजी क्षेत्र के बैंकों की ऋण वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत थी।

फिच ने बयान में बताया कि क्षेत्रवार वृद्धि दर वित्त वर्ष 25 में 10.6 प्रतिशत थी और यह इस वर्ष में वित्त वर्ष 21 के बाद सबसे कम थी। यह आंकड़ा कड़े नियामकीय जांच व धन जुटाने की स्थिति में गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं और असुरक्षित खुदरा ग्राहकों की घटती क्षमता को प्रदर्शित करता है। इसके अनुसार, ‘हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 26 में उदार मौद्रिक नीति और धन जुटाने की आसान शर्तों के कारण क्षेत्रवार ऋण वृद्धि 12-13 प्रतिशत रहेगी।’

फिच ने वित्तीय प्रोफाइल का हवाला देते हुए बताया कि चार वर्षों में क्षेत्रवार ऋण वृद्धि धीमी होने के बावजूद बेहतर संपत्ति गुणवत्ता, पर्याप्त मजबूत पूंजी और स्थिर लाभप्रदता दर्ज की गई। वित्त वर्ष 26 में मार्जिन व क्रेडिट लागत पर चक्रीय दबावों के कारण ज्यादातर क्रेडिट मेट्रिक्स ने स्थिर प्रदर्शन कायम रख सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 23, 2025 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement