facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FSIB ने SBI चेयरमैन पद के लिए इंटरव्यू किया स्थगित

Advertisement

FSIB सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों की खोज करने वाली कंपनी है।

Last Updated- May 21, 2024 | 1:38 PM IST
SBI
Representative Image

एफएसआईबी (FSIB) ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए एसबीआई (SBI) के चेयरमैन  पद के वास्ते उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करने के लिए निर्धारित साक्षात्कार को स्थगित कर दिया है। एफएसआईबी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों की खोज करने वाली कंपनी है।

सूत्रों ने बताया कि निर्धारित साक्षात्कार तय समय से कुछ घंटे पहले स्थगित किया गया। यह कदम उठाने की उचित वजह अभी पता नहीं चल पाई है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि साक्षात्कार की नई तारीख देश में नई सरकार के गठन के बाद तय की जाएगी।

वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) दिनेश खारा के उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए साक्षात्कार लिया जा रहा था। दिनेश खारा 28 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे।

एफएसआईबी का नेतृत्व कार्मिक व शिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा करते हैं। पूर्व ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के पूर्व चेयरमैंन एवं प्रबंध निदेशक अनिमेष चौहान, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व कार्यकारी निदेशक दीपक सिंघल और पूर्व आईएनजी वैश्य बैंक के पूर्व प्रबंध निदेश शैलेन्द्र भंडारी इसके अन्य सदस्य हैं।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 1:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement