facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने दी पब्लिक सेक्टर के बैंकों के लिए 12 एग्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर्स को नियुक्त को मंजूरी

Advertisement

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने शनिवार को 12 ED की नियुक्ति को मंजूरी दी। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के GM संजय रुद्र को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का ED नियुक्त किया गया है।

Last Updated- October 08, 2023 | 5:06 PM IST
FLDG guidelines: Industry seeks increase in default cover

सरकार ने पब्लिक सेक्टर के विभिन्न बैंकों (PSB) के 12 महाप्रबंधकों को कार्यकारी निदेशक (एग्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर-ED) के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने शनिवार को 12 ED की नियुक्ति को मंजूरी दी।

सरकारी आदेश के अनुसार बैंक ऑफ महाराष्ट्र के महाप्रबंधक (GM) संजय रुद्र को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) का ED नियुक्त किया गया है। इसी बैंक के एक अन्य GM विजयकुमार एन कांबले यूको बैंक के ED का पदभार संभालेंगे।

सूत्रों ने बताया कि भवेंद्र कुमार जो वर्तमान में केनरा बैंक के मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager) हैं, उन्हें इसी बैंक का ED बनाया गया है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के मुख्य महाप्रबंधक विभु प्रसाद महापात्रा को बैंक के ED के रूप में प्रमोट किया गया है, जबकि महाप्रबंधक रवि मेहरा को पंजाब ऐंड सिंध बैंक के ED के रूप में प्रमोट किया गया है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक राजीव मिश्रा अब बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के ED होंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के मुख्य महाप्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह मार्च में इंडियन बैंक के ED का कार्यभार संभालेंगे। वहीं इंडियन बैंक में मुख्य महाप्रबंधक रोहित ऋषि अगले महीने बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) के ED का पदभार संभालेंगे।

इसके अलावा सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा के ED के रूप में लाल सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी है। शिव बजरंग सिंह को इंडियन बैंक, महेंद्र दोहरे को बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और धनराज टी को इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) का ED बनाया गया है।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 5:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement