facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank FD interest rates: इस तारीख से बदल जाएगी एफडी पर ब्याज दरें, जानिए नई दरें और आपका फायदा

Advertisement

RBI MPC Meet : RBI की MPC ने लगातार छठीं बार Repo Rate को 6.5 फीसदी पर ही बरकरार रखने का फैसला किया। जिसका असर बैंकों की ब्याज दरों पर देखना शुरू हो गया है।

Last Updated- February 09, 2024 | 8:33 PM IST
HDFC Bank share price

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee-MPC) ने गुरुवार को लगातार छठीं बार रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर ही बरकरार रखने का फैसला किया। रीपो रेट में कोई भी बदलाव न किए जाने का असर बैंकों की ब्याज दरों में देखना शुरू हो गया है। MPC के फैसले के एक दिन बाद ही यानी 9 फरवरी को HDFC Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज दरों में बदलाव करते हुए इसे बढ़ा दिया। बैंक की तरफ से FD पर बढ़ाई गई ब्याज दर 9 फरवरी से लागू हो जाएगी।

एक निश्चित समय में पैसा डबल करने की धारणा के साथ जो लोग FD में पैसा डालते हैं, यह उनके लिए बेहतर खबर हो सकती है। क्योंकि, अगर कम जोखिम या कहें तो शून्य जोखिम वाली योजनाओं में लोग निवेश करना चाहते हैं तो FD से ज्यादा ब्याज कुछ ही योजनाओं में मिलती है जैसे- किसान विकास पत्र आदि।

इस बीच आइये जानते हैं 9 फरवरी से HDFC Bank कितने साल के टर्म को लिए निवेश करने से बैंक कितना देगा ब्याज-

अगर आप 2 करोड़ से कम रुपये का इन्वेस्टमेंट FD के जरिये करते हैं तो HDFC Bank द्वारा इंट्रेस्ट रेट की शुरुआत 3 फीसदी से हो जाती है और 7 फीसदी सालााना तक जाती है। अगर सीनीयर सिटिजन की बात की जाए तो बैंक उन्हें 0.5 फीसदी ज्यादा ब्याज देती है। इसका मतलब यह है कि उन्हें कम समय वाली FD पर 3.5 फीसदी और सबसे ज्यादा पर 7.5 फीसदी की ब्याज मिलती है।

इसके अलावा, बैंक 35 महीने की अवधि पर 7.20 फीसदी और 55 महीने की अवधि पर 7.25 फीसदी की विशेष ब्याज दर प्रदान करता है। इसमें भी सीनियर सिटिजन को 0.50 फीसदी का फायदा मिलता है।

अब आइये जानते हैं कितनी अवधि की FD पर कितना मिलेगा ब्याज…

FD के लिए अवधि ब्याज दरें (% में) सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें (% में)
7-14 दिन और 15-29 दिन 3 3.5
30-45 दिन 3.50 4
46-60 दिन 4.50 5
61-89 दिन  4.50 5
90 दिन से लेकर 6 महीने या उससे कम 4.50 5
6 महीने 1 दिन से लेकर 9 महीने या उससे कम 5.75 6.25
9 महीना 1 दिन से लेकर 1 साल या उससे कम 6 6.5
1 साल से ज्यादा और 15 महीने के बीच 6.60 7.10
15 महीने से ज्यादा और 18 महीने से कम 7.10 7.60
18 महीने से ज्यादा और 21 महीने से कम 7.25 7.75
21 महीने से लेकर 2 साल तक 7.00 7.50
2 साल 1 दिन से लेकर 2 साल 11 महीने तक 7.00 7.50
2 साल 11 महीने 1 दिन से लेकर 3 साल तक 7.00 7.50
3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने तक 7.00 7.50
4 साल 7 महीने से लेकर 55 महीनों तक 7.20 7.70
4 साल 7 महीने 1 दिन से लेकर  5 साल तक 7.00 7.50
5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक 7.00  7.75

माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में प्राइवेट और PSU सेक्टर के और भी बैंक FD पर ब्याज दरों में इजाफा करेंगे। बैंकों की वित्त वर्ष 24 की दिसंबर तिमाही के रिजल्ट्स भी जारी हो रहे हैं। इन नतीजों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में बैंकों ने पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा लोन भी दिया है और नकदी भी मजबूत बनी हुई है।

गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष ती दिसंबर तिमाही नें HDFC Bank ने सालाना आधार पर (YoY) 34 फीसदी की बढ़त के साथ 16,373 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा (net profit) दर्ज किया है।

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement