facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank Q3 Results: 2% बढ़ा मुनाफा, NII में 8% का इजाफा; एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर बैंक को झटका

Advertisement

HDFC Bank Q3 Results: एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा साल दर साल 2% बढ़कर ₹16,736 करोड़ हो गया।

Last Updated- January 22, 2025 | 3:00 PM IST
HDFC Bank
Representative Image

HDFC Bank Q3 Results: भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC Bank) ने बुधवार, 22 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा साल दर साल (YoY) 2.2% बढ़कर ₹16,736 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के दौरान 16,372.5 करोड़ रुपये था। यह आंकड़ा ₹16,548 करोड़ के अनुमान से थोड़ा अधिक है।

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) दिसंबर तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 8% बढ़कर ₹30,690 करोड़ हो गई, जो पिछली तिमाही में ₹30,653 करोड़ रुपये थी ।

यह भी पढ़ें: Q3 results: यूको बैंक का मुनाफा बढ़ा, डालमिया भारत का गिरा, ओबेरॉय रियल्टी 72% चढ़ा, इंडिया सीमेंट को बड़ा फायदा

इस तिमाही में ग्रॉस NPA (Gross Non-Performing Assets) 1.42% रहा, जो पिछली तिमाही में 1.36% था। वहीं, नेट एनपीए 0.46% पर रहा, जो पिछली तिमाही में 0.41% था। तिमाही के लिए प्रोविजन ₹3,154 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹4,217 करोड़ था और सितंबर तिमाही में ₹2,700 करोड़ था।

HDFC बैंक की एसेट क्वालिटी इस तिमाही में खराब हुई है। बैंक का ग्रॉस NPA (GNPA) तिमाही दर तिमाही (Q-o-Q) 1.36 प्रतिशत से बढ़कर 1.42 प्रतिशत हो गया। सालाना आधार (Y-o-Y) पर GNPA अनुपात 1.26 प्रतिशत था।

नेट एनपीए (Net NPA) अनुपात भी बढ़कर 0.46 प्रतिशत हो गया, जो पिछली तिमाही में 0.41 प्रतिशत और पिछले साल 0.31 प्रतिशत था।

प्रावधान और आकस्मिकताएं (Provisions and Contingencies) बढ़कर ₹3,135.8 करोड़ हो गईं, जो Q2FY25 में ₹2,700.5 करोड़ थीं। हालांकि, सालाना आधार पर यह ₹4,216.6 करोड़ से कम हैं।

HDFC Bank Share: ताजा स्थिति

दोपहर 2:30 बजे के करीब, HDFC बैंक लिमिटेड के शेयर आज 1.25% की तेजी के साथ 1,663.00 रुपये पर कारोबार करते दिखे।

 

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 2:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement