facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चेयरमैन के इस्तीफे से हिला HDFC बैंक: 2 दिन में 7.5% गिरा शेयर, निवेशकों की चिंता बढ़ी

Advertisement

ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन की जल्द पुनर्नियुक्ति से विश्वास बनाने में मदद मिलेगी

Last Updated- March 20, 2026 | 11:02 PM IST
HDFC Bank Share price

गुरुवार की उथल-पुथल के बाद शुक्रवार को भी एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 2.41 फीसदी गिर गया। एचडीएफसी बैंक के प्रबंधन और बोर्ड ने अंशकालिक चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद निवेशकों में पैदा हुई अनि​श्चितता को शांत करने की कल त्वरित कोशिश की है। बीएसई पर बैंक का शेयर 780.45 रुपये पर बंद हुआ। पिछले दो दिनों में शेयर लगभग 7.5 प्रतिशत गिर चुका है और बाजार पूंजीकरण लगभग 1 लाख करोड़ रुपये घट गया है।

बैंक ने बुधवार देर रात एक्सचेंजों को सूचित किया कि चक्रवर्ती ने बैंक के कुछ तौर-तरीकों के अनुरूप न होने का हवाला देते हुए बैंक के अंशकालिक चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है। उसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी से केकी मिस्त्री को बैंक का अंतरिम अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया गया।

मिस्त्री ने गुरुवार को निवेशकों की चिंताओं को शांत करने की कोशिश की और कहा कि इस समय बैंक को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, ‘बैंक मजबूत संचालन मानकों, मजबूत आंतरिक नियंत्रण और अत्यंत अनुभवी प्रबंधन टीम के साथ काम कर रहा है। हमारी रणनीतिक दिशा, व्यावसायिक प्राथमिकताएं और क्रियान्वयन क्षमताएं हमेशा की तरह बनी हुई हैं।’

मिस्त्री ने गुरुवार को विश्लेषकों और मीडिया के साथ बातचीत में कहा, ‘अगर यह मेरे उन उसूलों और ईमानदारी के स्तर के अनुरूप न होता, जिसकी उम्मीद मैं बैंक से करता हूं, तो मैं 71 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी नहीं लेता।’

मोतीलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट के अनुसार एचडीएफसी बैंक में हुए इस घटनाक्रम ने निवेशकों की भावना को ठेस पहुंचाई है और यह ऐसे समय हुआ है जब बाजार पहले से ही बड़ी आर्थिक अनिश्चितताओं से जूझ रहा है। हालांकि, प्रबंधन टीम के आश्वासन, अंतरिम चेयरमैन के रूप में मिस्त्री की नियुक्ति और बैंक के कॉरपोरेट प्रशासन और अनुपालन मानकों पर आरबीआई की मुहर ने कुछ चिंताओं को कम करने में मदद की है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हमारा मानना ​​है कि नए चेयरमैन की नियुक्ति और अगले सीईओ कार्यकाल के लिए शशिधर जगदीशन के नाम का प्रस्ताव निवेशकों में विश्वास बहाल करने में मदद करेगा।’ इसमें यह भी कहा गया है कि आने वाले वर्ष में बेहतर परिचालन प्रदर्शन शेयर के लिए महत्त्वपूर्ण होगा।

मैक्क्वेरी कैपिटल में वित्तीय सेवा अनुसंधान के प्रबंध निदेशक सुरेश गणपति ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा, ‘अक्टूबर 2026 में नवीनीकरण के लिए आने वाले सीईओ कार्यकाल को आरबीआई से मंजूरी मिलने तक अनिश्चितता की अवधि रहेगी।’

कल एक रिपोर्ट में गणपति ने कहा था कि उन्होंने एचडीएफसी बैंक को अपनी ‘मर्की’ खरीद सूची से हटा दिया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘अल्पाव​धि प्रदर्शन में गिरावट रह सकती है, जबकि परिसंपत्ति पर अच्छा रिटर्न (आरओए) जैसे फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं। हालांकि इस समय प्रशासन संबंधी चिंताएं शेयर पर भारी पड़ेंगी। निवेशक बोर्ड से अधिक आश्वासन चाहेंगे। साथ ही, शशि की पुनर्नियुक्ति को लेकर अनिश्चितता भी शेयर पर दबाव डालेगी।’ उन्होंने कहा कि प्रमुख जोखिमों में वृद्धि की रफ्तार में सुस्ती और प्रशासन संबंधी मुद्दों का सामने आना शामिल है।

Advertisement
First Published - March 20, 2026 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement