facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank ‘परिवर्तन’ पहल के जरिये 2025 तक पांच लाख सीमांत किसानों की आमदनी बढ़ाएगा

Advertisement

एचडीएफसी बैंक ‘परिवर्तन’ की शुरुआत 2014 में देशभर के समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए की गई थी।

Last Updated- September 15, 2024 | 4:51 PM IST
HDFC Bank
Representative Image

एचडीएफसी बैंक ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल ‘परिवर्तन’ के तहत 2025 तक 60,000 रुपये सालाना से कम आय वाले पांच लाख सीमांत किसानों की आमदनी बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक के उप प्रबंध निदेशक कैजाद एम भरूचा ने कहा, ‘‘ग्रामीण विकास पर बैंक का ध्यान सतत विकास को बढ़ावा देने और कमजोर समुदायों के उत्थान के लिए हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा कि 2014 में अपनी शुरुआत के बाद से ‘परिवर्तन’ भारत के सबसे बड़े सीएसआर कार्यक्रमों में से एक बन गया है। यह पहल 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय है।

एचडीएफसी बैंक ‘परिवर्तन’ की शुरुआत 2014 में देशभर के समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए की गई थी। पिछले दशक में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक के सीएसआर व्यय के साथ परिवर्तन ने लगातार स्थायी आजीविका के साधन देने और सतत विकास को बढ़ावा देकर व्यक्तियों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि बैंक अपनी सीएसआर पहल के तहत लगभग दो लाख व्यक्तियों को कौशल प्रशिक्षण देने की योजना बना रहा है। इसके अलावा सिंचाई के साधनों को बढ़ाने, कृषि उत्पादकता में सुधार और मेधावी वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति देने की पहल शुरू करने की भी योजना है।

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement