facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड 2 करोड़ पार, संख्या के मामले में तोड़ दिया सबका रिकॉर्ड

Advertisement

HDFC Bank Credit card : इस उपलब्धि के साथ HDFC Bank देश में पहला और अभी इस उपलब्धि को हासिल करने वाला इकलौता बैंक है।

Last Updated- January 23, 2024 | 10:09 PM IST
HDFC Bank share price

एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड का परिचालन 2 करोड़ के स्तर को पार कर चुका है। एचडीएफसी बैंक देश में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला सबसे बड़ा बैंक है।

एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड का कारोबार साल 2001 में शुरू किया था। इसके क्रेडिट कार्ड की संख्या मार्च, 2011 में 50 लाख और 2017 में एक करोड़ को छू गई थी। इसके बाद बैंक को अगले एक करोड़ क्रेडिट कार्ड का आंकड़ा पार करने में छह साल और एक महीने का समय लगा। यह उपलब्धि बैंक ने 16 जनवरी 2024 को हासिल की थी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘इस उपलब्धि के साथ बैंक देश में पहला और अभी इस उपलब्धि को हासिल करने वाला इकलौता बैंक है।’

इस तरह, एचडीएफसी बैंक देश में सर्वाधिक क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला बैंक है। देश में जितनी संख्या में क्रेडिट कार्ड जारी हुए हैं, उनमें एक चौथाई क्रेडिट कार्ड एचडीएफसी बैंक के ही हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में एचडीएफसी बैंक के कार्ड का परिचालन करीब 1.951 करोड़ था जबकि यह अक्टूबर, 2023 में 1.918 करोड़ था। कार्ड की संख्या के मामले में एचडीएफसी बैंक के बाद एसबीआई कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक और ऐक्सिस बैंक का स्थान है।

बैंक के भुगतान कारोबार के ग्रुप हेड पराग राव ने कहा, ‘हमने 2 करोड़ क्रेडिट कार्ड जारी करने की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हम अपने मूल्यवान ग्राहकों के विश्वास व भरोसा जताने के प्रति आभार जताते हैं। ’

राव ने कहा, ‘यह उपलब्धि हमारे बैंक और हम जिस समुदाय को सेवा मुहैया करवाते हैं, उसके बीच मजबूत संबंध को प्रदर्शित करता है। हरेक जारी कार्ड हमारी प्रतिबद्धता और वित्तीय सशक्तीकरण के साझे मार्ग का प्रतिनिधित्व करता है। हम बैंकिंग सेवा में सर्वश्रेष्ठ रहने की अपनी परंपरा को कायम रखेंगे।’

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement