facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank का ऋण 17 प्रतिशत और जमा 21 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 10:00 PM IST
HDFC Bank

वित्त वर्ष 23 की जनवरी-मार्च तिमाही में देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक द्वारा दिए गए कर्ज में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 17 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

बैंक ने खुदरा, वाणिज्यिक और ग्रामीण बैंकिंग में बेहतर कारोबार किया है। इससे बैंक द्वारा दिया गया कुल कर्ज 16 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं दिसंबर तिमाही की तुलना में बैंक द्वारा दिया गया ऋण 6.32 प्रतिशत बढ़ा है।

वहीं बैंक में जमा पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 21 प्रतिशत और पिछली तिमाही की तुलना में 8.7 प्रतिशत बढ़ा है और वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में यह 18.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

बैंक में खुदरा जमा 1.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 23.5 प्रतिशत ज्यादा है। इस अवधि के दौरान थोक जमा पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 10 प्रतिशत और पिछली तिमाही की तुलना में 15.5 प्रतिशत बढ़ा है।

बैंक का चालू खाता बचत खाता (CASA) जमा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 11.3 प्रतिशत और इसके पहले की तिमाही की तुलना में 9.6 प्रतिशत बढ़ा है।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement