facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नौकरी छोड़ने की ऊंची दर से बढ़ जाता है बैंकों का ऑपरेशन रिस्क, RBI के डिप्टी गवर्नर ने जताई चिंता

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 11:47 PM IST
RBI

कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की ऊंची दर बैंकों के परिचालन (ऑपरेशन) के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर सकती है। इससे ग्राहक सेवाओं में व्यवधान आने के साथ ही बैंकों में आचार-व्यवहार से जुड़े विषयों पर भी असर हो सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्ननर एम के जैन ने यह बात कही। जैन ने कहा कि इन जोखिमों से बैंकों की वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जैन ने सोमवार को बैंकों के निदेशक मंडल के सदस्यों को संबोधन में इन चुनौतियों का जिक्र किया।

उन्होंने जिन जोखिमों का जिक्र किया उनमें कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की ऊंची दर, खाली पदों पर लोगों को रखने की योजना का अभाव (खासकर महत्त्वपूर्ण पदों के लिए), कर्मचारियों के कौशल विकास से जुड़ी चिंताएं एवं आउटसोर्सिंग शामिल हैं।

जैन ने कहा कि कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने और किसी खास अवधि में अधिक संख्या में लोगों के निकलने से संस्थागत ज्ञान (institutional knowledge) की हानि होती है और इससे नए लोगों की भर्ती करने पर आने वाली लागत बढ़ती है।

Also read: एक दशक से भी कम समय में बदल गया है भारत: मॉर्गन स्टेनली

उन्होंने कहा कि बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके कर्मचारियों के पास आवश्यक हुनर हैं और नई तकनीक एवं नए कारोबारी व्यवहारों के साथ तालमेल बैठाने के लिए आवश्यक कौशल एवं ज्ञान रखते हैं।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 8:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement