facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Holi 2024: होली के कारण इतने दिन होगी बैंक की छुट्टी, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

Advertisement

इस साल देश में होली 25 मार्च (सोमवार) को मनाई जाएगी, जिसके चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Last Updated- March 21, 2024 | 3:51 PM IST
Bank Holiday in April
Representative Image

Holi 2024: होली को आने में बस कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में देश के कई राज्यों में सरकारी दफ्तरों के साथ बैंकों में भी अवकाश रहेगा। अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे आज ही निपटा लें, क्योंकि बैंक अगले कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे।

कब है होली?

इस साल देश में होली 25 मार्च (सोमवार) को मनाई जाएगी, जिसके चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी। बता दें कि दूसरे शनिवार और रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक, 22 मार्च को बिहार दिवस के चलते बिहार में बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 23 मार्च को चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। 24 मार्च को रविवार की छुट्टी के बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं 25, 26 और 27 मार्च को होली के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में देश में अलग-अलग राज्यों में 22 मार्च से लेकर 29 मार्च तक बैंकों में अवकाश रहने वाला है।

जानें किस दिन बंद रहेंगे बैंक

नीचे दी गई बैंक की हॉलिडे लिस्ट आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक है:

22 मार्च 2024- बिहार दिवस के कारण पटना में बैंकों की छुट्टी
23 मार्च 2024- चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक की छुट्टी)
24 मार्च 2024- रविवार (पूरे देश में बैंक की छुट्टी)
25 मार्च 2024- होली (बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोहिमा, पटना, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंकों की नहीं होगी छुट्टी)
26 मार्च 2024- होली या याओसांग डे के मौके पर भोपाल, इंफाल, पटना में बैंक रहेंगे बंद
27 मार्च 2024- होली के कारण पटना में बैंक का रहेगा हॉलिडे
29 मार्च 2024- गुड फ्राइडे के कारण अगरतला, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।

31 मार्च को खुला रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि सरकारी लेनदेन में शामिल सभी बैंक 31 मार्च, 2024 (रविवार) को खुले रहेंगे। इसका मतलब है कि बैंक ईस्टर रविवार के दिन भी खुले रहेंगे, जो ईसाई समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण उत्सव है।

बता दें कि आरबीआई का निर्देश केंद्र सरकार के उस अनुरोध के जवाब में आया है जिसमें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों का हिसाब वित्त वर्ष 2023-24 के भीतर किया जाए।

नेट बैंकिंग रहेगी चालू

बैंकों की लंबी छुट्टी होने के बावजूद ग्राहक नेट बैंकिंग के जरिए अपने बैंक से जुड़े काम निपटा सकते हैं। कैश ट्रांजैक्शन के लिए ग्राहक अपने नजदीकी एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 1:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement