facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

होम लोन की मांग घटी, स्पेशल ब्याज दरें रहेंगी जारी

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 7:29 PM IST
home loan

कर्ज मुहैया कराने वाले बड़े बैंक जैसे भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने होम लोन लेने वाले नए ग्राहकों के लिए विशेष ब्याज दरों की पेशकश जारी रखने का फैसला किया है। इसके तहत वर्तमान ग्राहकों की तुलना में नए ग्राहकों को कुछ कम दर पर होम लोन मुहैया करवाया जाता है। इससे संभावित होम लोन लेने वालों को राहत मिलेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान रीपो दर (repo rate) को यथावत रखा है। इसके बाद बैंकों ने होम लोन की विशेष ब्याज दरों को जारी रखने का कदम उठाया है।

बड़े होम लोन देने वाले बैंक के एक अधिकारी ने बताया, ‘केंद्रीय बैंक ने दर को स्थिर रखा है। लिहाजा हालिया विशेष योजनाओं का विस्तार कम से कम इस महीने के अंत तक कर दिया गया है।’

HDFC क्रेडिट रेंटिग के तहत ‘सर्वश्रेष्ठ’ ग्राहकों को 8.5 फीसदी की विशेष दर (special rate) पर लोन मुहैया करवाता है। SBI 800 या उससे अधिक के सिबिल स्कोर (CIBIL) वाले ग्राहकों से 30 अप्रैल से पूर्व पहला लोन लेने वालों से 9.15 फीसदी वसूल रहा है। हालांकि ICICI में दर 9 फीसदी है।

RBI के मौद्रिक नीति में सख्त रुख के कारण बीते साल से ब्याज दरों में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में ऋण मुहैया कराने वालों के होम लोन में बदलाव नहीं करने के फैसले से संबंधित ग्राहकों को कुछ राहत मिली है।

RBI ने मई, 2022 से फरवरी, 2023 तक रीपो रेट में 250 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। केंद्रीय बैंक के अप्रैल में ब्याज दरें यथावत रखने से बाजार भी आश्चर्यचकित हुआ है।

RBI ने अप्रैल में मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान ब्याज दरों को 6.5 फीसदी पर ही कायम रखा है। विशेष दरों को कायम रखने का फैसला उस समय हुआ है, जब होम लोन की मांग में गिरावट आ चुकी है। होम लोन में गिरावट का कारण ब्याज दरों में तेजी से इजाफा होना था।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 7:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement