facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI Bank Q1 Results: बैंक ने दर्ज किया 39.7 फीसदी नेट प्रॉफिट, कमाए 9,648 करोड़ रुपये

Advertisement

ICICI Bank का Q1F24 में नेट प्रॉफिट 39.7 फीसदी बढ़कर 9,648 करोड़ रुपये हो गया

Last Updated- July 22, 2023 | 5:05 PM IST
ICICI Bank के आ सकते हैं उजले दिन, शेयर में 19 फीसदी रिटर्न की उम्मीद Bright days may come for ICICI Bank, 19 percent return expected in shares

भारत की दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट कर्जदाता बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank ) ने शनिवार को पहली तिमाही में उम्मीदों से बेहतर परफॉर्मेंस दिखाया। बैंक के उच्च ब्याज आय और लोन में बढ़ोतरी ने नेट प्रॉफिट में रिकॉर्ड मजबूती दर्ज करने में मदद की।

ICICI Bank ने 30 जून को समाप्त वित्त वर्ष-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून तिमाही) का रिजल्ट जारी कर दिया है। बैंक ने फाइलिंग में बताया कि Q1F24 में इसका नेट प्रॉफिट 39.7 फीसदी बढ़कर 9,648 करोड़ रुपये हो गया।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Refinitiv IBES के डेटा से पता चलता है कि विश्लेषकों ने अनुमान लगाया था कि बैंक 918 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज करेगा। लेकिन बैंक द्वारा फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक का नेट प्रॉफिट अनुमान से कहीं ज्यादा निकला।

रॉयटर्स ने बताया कि बैंक की शुद्ध ब्याज आय (net interest income-NII) 38% बढ़कर 182.27 अरब रुपये हो गई क्योंकि ICICI का शुद्ध ब्याज मार्जिन (net interest margin) एक साल पहले के 4.01% से बढ़कर 4.78% हो गया।

मुंबई की कर्जदाता बैंक के टोटल एडवांस में 20.6% की वृद्धि हुई, जिसका मुख्य कारण रिटेल लोन था, जबकि जमा (deposits) में 17.9% की वृद्धि हुई।

पिछले साल मई से ब्याज दरों में 25% की बढ़ोतरी के बावजूद, भारत में लोन वृद्धि हाल के महीनों में दोहरे अंकों में रही है।

बैंकों ने सख्त लिक्विडिटी कंडीशन के बीच अपने डिपॉजिट बेस को मजबूत करने के साथ-साथ अपनी बैलेंस शीट को साफ करने पर भी ध्यान दिया है।

भारत के सबसे बड़े प्राइवेट कर्जदाता HDFC Bank ने इस सप्ताह अप्रैल-जून तिमाही के लिए लोन में 15.8% और जमा में 19.2% की वृद्धि दर्ज की।

ICICI Bank की एसेट क्वालिटी स्थिर थी, इसका सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (NPA) अनुपात जून के अंत तक 2.76% था, जबकि मार्च के अंत में यह 2.81% था।

बैंक के नेट NPA में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसका शुद्ध एनपीए अनुपात (net NPA ratio ) तिमाही आधार पर (QoQ) 0.48% पर बरकरार रहा।

Advertisement
First Published - July 22, 2023 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement