facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IDBI Bank के पास 11,520 करोड़ रुपये की विलंबित टैक्स एसेट

Advertisement

बैंक के पास मुंबई, पुणे और चेन्नई सहित विभिन्न शहरों में उसकी 129 संपत्तियां भी हैं।

Last Updated- October 15, 2023 | 4:58 PM IST
IDBI Bank

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के संभावित परिसंपत्ति मूल्यांककों को बताया है कि बैंक के पास 11,520 करोड़ रुपये की विलंबित कर परिसंपत्तियां हैं।

इसके अलावा मुंबई, पुणे और चेन्नई सहित विभिन्न शहरों में उसकी 129 संपत्तियां भी हैं। किसी इकाई की विलंबित कर परिसंपत्ति भविष्य में उसकी कर योग्य आय को कम कर देती है। इसका अर्थ है कि उसने करों का अधिक भुगतान कर दिया है और यह राशि बाद में कर राहत के रूप में व्यवसाय को वापस कर दी जाएगी।

आईडीबीआई बैंक के संभावित परिसंपत्ति मूल्यांककों के सवालों के जवाब में निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने कहा कि बैंक की मुंबई में 68, पुणे में 20, चेन्नई में नौ और अहमदाबाद में सात संपत्तियां हैं। इसके अलावा कोलकाता में छह और दिल्ली तथा हैदराबाद में पांच-पांच संपत्तियां हैं।

यह भी पढ़ें : असुरक्षित ऋणों के डिफॉल्ट होने का बढ़ रहा है जोखिम: UBS

दीपम ने कहा, ‘‘आईडीबीआई बैंक के बही-खाते में अमूर्त संपत्ति में मुख्य रूप से लगभग 11,520 करोड़ रुपये की विलंबित कर परिसंपत्तियां हैं।’’ दीपम ने आगे कहा कि परिसंपत्ति मूल्यांककों को ब्रांड नाम और शाखा नेटवर्क का मूल्यांकन भी करना चाहिए, जो उसके बही-खातों पर नहीं दिखती हैं।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement