facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IDBI Bank Q4 Result: आईडीबीआई बैंक का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 44% बढ़ा

Advertisement

IDBI Bank: बैंक ने शनिवार को कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 7,887 करोड़ रुपये रही है।

Last Updated- May 04, 2024 | 3:42 PM IST
IDBI Bank
Representative Image

निजी क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 44 प्रतिशत उछलकर 1,628 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1,133 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने शनिवार को कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 7,887 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 7,014 करोड़ रुपये थी। पिछले वित्त वर्ष के लिए बैंक का शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत बढ़कर 5,634 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक का शुद्ध लाभ 3,645 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आमदनी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 30,037 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 24,942 करोड़ रुपये थी। आईडीबीआई बैंक की शुद्ध ब्याज आय मार्च तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 3,688 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 3,280 करोड़ रुपये थी।

शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 31 मार्च, 2024 को सुधरकर 0.34 प्रतिशत हो गया, जो 31 मार्च, 2023 को 0.92 प्रतिशत था। आईडीबीआई बैंक के निदेशक मंडल ने 15 प्रतिशत लाभांश का प्रस्ताव दिया है जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

Advertisement
First Published - May 4, 2024 | 3:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement