facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी ग्रुप का कर्ज बढ़ा तो भारतीय ऋणदाताओं का बढ़ेगा जोखिम : Moody’s

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 9:43 PM IST
Adani Group

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने कहा है कि अदाणी ग्रुप पर भारतीय बैंकों के कर्ज से उनकी ऋण गुणवत्ता (Credit quality) ज्यादा प्रभावित नहीं होगी। लेकिन यदि अदाणी समूह बैंक ऋणों पर ही ज्यादा निर्भर रहा तो बैंकों के लिए जोखिम बढ़ सकता है। जोखिम की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों से पूंजी जुटाने के संदर्भ में समूह की राह प्रभावित हो सकती है।

मूडीज ने एक बयान में कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो घरेलू बैंक इस समूह के लिए वित्त पोषण के मुख्य स्रोत बन सकते हैं, जिससे अदाणी से जुड़े बैंकों के ऋणों में इजाफा होगा और इस वजह से जोखिम भी बढ़ जाएगा। समूह के लिए बैंक कर्ज उनके कुल ऋणों के एक प्रतिशत से भी कम हैं। हमारा अनुमान है कि निजी क्षेत्र के मुकाबले इस समूह पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का ज्यादा बकाया है।

शॉर्ट-सेलर रिपोर्ट में समूह पर शेयरों में हेरफेर और अन्य धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद पिछले दो सप्ताहों में, अदाणी समूह की कंपनियों के लिए इक्विटी और बॉन्ड कीमतों में भारी गिरावट आई है।

भले ही अदाणी समूह ने इन आरोपों को नकार दिया है, लेकिन समूह के शेयरों में हुई बिकवाली को ध्यान में रखते हुए उसकी प्रमुख इकाई अदाणी एंटरप्राइजेज को 2.5 अरब डॉलर की शेयर बिक्री ठंडे बस्ते में डालनी पड़ी है।

मूडीज ने कहा है कि कर्ज बढ़ने पर भी भारतीय बैंकों के कॉरपोरेट ऋणों की गुणवत्ता स्थिर रहेगी। कंपनियों ने पिछले कुछ वर्षों में कर्जमुक्त होने पर जोर दिया है। इसका अंदाजा कॉरपोरेट ऋण बहीखाते में मामूली वृद्धि से लगाया जा सकता है।

मूडीज का कहना है कि इसके अलावा, बैंकों द्वारा कर्ज बट्टे खाते में डालने की रफ्तार भी नरम पड़ी है।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement