facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MSME क्रेडिट के लिए नया मॉडल लाने की तैयारी में सरकारी बैंक, कर्ज देने के लिए AI, ML जैसी तकनीक का उठाएंगे फायदा

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कहा था कि सरकारी बैंक एमएसएमई के ऋण के आकलन के लिए बाह्य मूल्यांकन से इतर अपनी खुद की क्षमता विकसित करेंगे।

Last Updated- September 01, 2024 | 10:18 PM IST
loan

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) क्रेडिट मूल्यांकन का डिजिटल आधारित नया मॉडल अगले साल मार्च के अंत तक आ सकता है। मामले से अवगत तीन सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। एक सरकारी बैंक के एक अ​धिकारी ने कहा, ‘इस पर तकरीबन आधा काम पूरा हो चुका है और हम इसके चालू वित्त वर्ष के अंत तक पेश करने की उम्मीद कर रहे हैं।’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कहा था कि सरकारी बैंक एमएसएमई के ऋण के आकलन के लिए बाह्य मूल्यांकन से इतर अपनी खुद की क्षमता विकसित करेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि सरकारी बैंक एमएसएमई के डिजिटल स्कोरिंग के आधार पर एक नया क्रेडिट मूल्यांकन मॉडल विकसित करने की दिशा में काम करेंगे।

वित्त मंत्री ने कहा था, ‘इससे पारंपरिक क्रेडिट मूल्यांकन के तरीके, जो पूरी तरह से परिसंपत्ति या कारोबार के मानदंड पर निर्भर करते हैं, में महत्त्वपूर्ण सुधार आने की उम्मीद है। इसमें औपचारिक अकाउंटिंग प्रणाली के बिना एमएसएमई को भी शामिल किया जाएगा।’

एक अन्य अ​धिकारी ने कहा, ‘इस पर काम चल रहा है और इसके पूरा होने के बाद हम उसका मूल्यांकन और स्वीकार्यता परीक्षण करेंगे। इसे पेश करने की सटीक तारीख अभी तय नहीं है क्योंकि हमारा लक्ष्य सभी पहलुओं को शामिल करना है।’

तीसरे अ​धिकारी ने कहा कि पारंपरिक क्रेडिट मूल्यांकन मॉडल मुख्य रूप से क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है जबकि नई आंतरिक प्रणाली ज्यादा व्यापक नजरिया प्रदान करेगी।

अ​धिकारी ने कहा, ‘यह एमएसएमई की आपूर्ति श्रृंखला की गतिशीलता, डिजिटल फुटप्रिंट और उद्योग की स्थिति सहित कई कारकों का आकलन करता है, जिससे अधिक सूक्ष्म और सटीक मूल्यांकन सुनिश्चित होता है।’

वर्तमान में बैंक को एक निश्चित सीमा से अधिक आम तौर पर 30 से 50 करोड़ रुपये के बीच ऋण चाहने वाले एमएसएमई के लिए बाह्य क्रेडिट रेटिंग की जरूरत होती है। यह आवश्यकता इन व्यवसायों के लिए महंगी और वित्तीय रूप से जटिल हो सकती है। कुछ मामलों में 30 करोड़ रुपये से कम के ऋण भी इसके दायरे में आ जाते हैं। नई आंतरिक प्रणाली का लक्ष्य बाहरी रेटिंग की आवश्यकता को कम या समाप्त करके इस बोझ को कम करना है।

इकनॉमिक लॉ प्रै​क्टिस में बैंकिंग प्रै​क्टिस के प्रमुख मुकेश चंद ने कहा, ‘एमएसएमई को कर्ज मुहैया कराने के लिए नया मूल्यांकन मॉडल में आर्टिफिशल इंटेलि​जेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल) और बिग डेटा एनालिटिक्स जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों का फायदा उठाया जाएगा। वस्तु एवं सेवा कर रिटर्न, पिछले लेनदेन का ब्योरा, बिजली बिलों का भुगतान आदि जैसे कई डिजिटल स्रोतों से जानकारियों को एकीकृत किया जाएगा। यह मॉडल प्रत्येक एमएसएमई के लिए समग्र वित्तीय पोर्टफोलियो तैयार करेगा। यह प्रोफाइल लगातार अपडेट होगा ताकि समय के साथ क्रेडिट मूल्यांकन सटीक बना रहे।’

सरकार ने 5 अगस्त को सदन में एक प्रश्न के जवाब में कहा था कि 31 मार्च, 2024 तक अधिसूचित वा​णि​ज्यिक बैंकों का एमएसएमई पर बकाया ऋण 27.2 लाख करोड़ रुपये था, जो 31 मार्च, 2023 तक 22.6 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - September 1, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement