facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकिंग व्यवस्था में बढ़ रही नकदी की कमी, RBI की VRR नीलामी में बहुत मजबूत रही मांग

Advertisement

बाजार हिस्सेदारों को उम्मीद है कि आने वाले महीने में नकदी की कमी 2 लाख करोड़ रुपये से 3 लाख करोड़ रुपये के बीच बनी रहेगी।

Last Updated- January 25, 2024 | 9:58 PM IST
RBI launches UDGAM portal

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वैरिएबल रेट रीपो (VRR) नीलामी में बैंकों की ओर से मांग बहुत मजबूत रही है। रिजर्व बैंक ने 2.5 लाख करोड़ रुपये अधिसूचित किए थे और बैंकों ने 3.08 लाख करोड़ रुपये की बोली लगाई है। नकदी की तंग स्थिति को देखते हुए रिजर्व बैंक व्यवस्था में नकदी डालने के लिए VRR नीलामी कर रहा है।

बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की कमी बुधवार को बढ़कर 3.46 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो मंगलवार को 3.34 लाख करोड़ रुपये थी। केंद्रीय बैंक 25,000 करोड़ रुपये डालने के लिए सोमवार को दूसरे दिन की VRR नीलामी करेगा।

बाजार हिस्सेदारों को उम्मीद है कि आने वाले महीने में नकदी की कमी 2 लाख करोड़ रुपये से 3 लाख करोड़ रुपये के बीच बनी रहेगी।

करूर वैश्य बैंक में कोषागार के प्रमुख वीआरसी रेड्डी ने कहा, ‘सोमवार से बॉन्ड रिडंप्शन के कारण नकदी की तंग स्थिति से कुछ राहत मिल सकती है। यह 3 लाख करोड़ रुपये से नीचे रहेगी। लेकिन कमी की स्थिति बनी रहेगी। सरकार का व्यय जारी होने के बाद पहले सप्ताह में यह तंगी घटकर 1.5 से 2 लाख करोड़ रुपये के बीच रह सकती है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद नहीं है कि रिजर्व बैंक अब इसके बाद किसी बड़ी राशि के लिए वीआरआर नीलामी करेगा और हुआ भी तो यह 2 लाख करोड़ रुपये से नीचे रह सकता है।’ सोमवार को 59,533 करोड़ रुपये के बॉन्डों का रिडंप्शन होना है।

STCI प्राइमरी डीलर लिमिटेड में मुख्य अर्थशास्त्री आदित्य व्यास ने कहा, ‘पिछली तिमाही में मोटे तौर पर नकदी की तंग स्थिति रही है। इस माह के अंत तक बजट के आसपास सरकार का व्यय बढ़ने से नकदी की स्थिति कुछ सुधर सकती है।’

उन्होंने कहा, ‘वीआरआर, रिडंप्शन और सरकारी व्यय के कारण व्यवस्था में नकदी करीब 2.4 से 3 लाख करोड़ रुपये या इससे कम की तंगी के स्तर पर स्थिर हो सकती है।’चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान बैंकिंग व्यवस्था में नकदी में प्राथमिक रूप से तंगी की स्थिति रही है। कर जमा करने के कारण जनवरी में इसमें और कमी आ गई।

केंद्रीय बैंक बैंकिंग व्यवस्था में नकदी डालने के लिए वैरिएबल रेट रीपो नीलामी कर रहा है। वीआरआर नीलामी में केंद्रीय बैंक को उल्लेखनीय प्रतिक्रिया मिली है। व्यवस्था में नकदी की तंग स्थिति रहने के कारण बैंकों ने 2.5 से 3 गुना तक बोली लगाई है। केंद्रीय बैंक ने 6 महीने बाद 15 दिसंबर को वीआरआर नीलामी की थी।

एक निजी बैंक के कोषागार प्रमुख ने कहा, ‘मुझे लगता है कि न तो नकदी की स्थिति और न ही ओवरनाइट मार्केट दरों में हाल फिलहाल कोई बदलाव होने वाला है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि रिजर्व बैंक नकदी को घाटे में रखने में काफी हद तक सहज है।’

गुरुवार को भारित औसत कॉल दर 6.78 प्रतिशत और टीआरईपी दर 6.75 प्रतिशत रही। दोनों ही 6.5 प्रतिशत रीपो रेट से ऊपर है।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement