facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT बजट पूरा खर्च नहीं कर रहे बैंक: RBI डिप्टी गवर्नर

Advertisement

स्वामीनाथन ने एसबीआई इकनॉमिक कॉन्क्लेव में गुरुवार को बताया, ‘हाल के समय में कई ग्राहकों ने बिना बताए व्यवधान (डाउन टाइम) की शिकायत की है।

Last Updated- December 28, 2023 | 10:33 PM IST
Irrational Choice: Bank FD is correct! need for such a campaign बैंक एफडी सही है! ऐसे अभियान की जरूरत

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे. के मुताबिक भारत में वाणिज्यिक बैंक अपने बजट की पूरी राशि खर्च नहीं कर रहे हैं। यह जानकारी उन्होंने हाल में कई उपभोक्ताओं को बिना बताए व्यवधान आने की हालिया घटनाओं के संदर्भ में दी।

उन्होंने बैंकों के उनके लेखा-जोखा पर ब्याज दर के जोखिम को लेकर भी चेताया। दरअसल, ब्याज दर चक्र में बदलाव होने पर उनके मार्जिन और लाभप्रदता पर दबाव पड़ सकता है।

स्वामीनाथन ने एसबीआई इकनॉमिक कॉन्क्लेव में गुरुवार को बताया, ‘हाल के समय में कई ग्राहकों ने बिना बताए व्यवधान (डाउन टाइम) की शिकायत की है। यह भी उजागर हुआ है कि कई बैंकों ने आईटी सिस्टम को खरीदने और आईटी सुरक्षा प्रणाली के लिए बजटीय आवंटन को पूरी तरह खर्च नहीं किया है।’

उन्होंने कहा कि बैंक कारोबारी योजना के अनुरूप आईटी के आधारभूत ढांचे के संसाधनों की प्रतिबद्धता आगे बढ़कर पूरी करें। इससे वे अपनी निरंतर उपलब्धता व स्थायित्व पर निगरानी भी रख पाएंगे।

डिप्टी गवर्नर ने बैंकों को गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के साथ ऋण देने की व्यवस्था में भागीदारी पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इसमें भी बैंक विशेषतौर पर कई उधारी देने वालों से जुड़े एनबीएफसी पर विशेष ध्यान दें।

उन्होंने कहा,‘ मेरे विचार से यह वह मुद्दा है जिसे नियामक सुलझा नहीं पाएगा। यह वह मुद्दा है जिस पर बैंक उद्योग को व्यापक रूप से ध्यान देना होगा। आपको तय करना है कि आपको विनियमन के कारण कई ऋणदाताओं में से एक बनना है, 30 से 40 में से एक बनना है। यदि मैं यह कहता हूं कि बैंकों को 10 से अधिक बैंकों से ऋण नहीं लेना चाहिए तो यह अधिक निर्देशात्मक व प्रतिबंधात्मक होगा। यह मुद्दा अपने से नहीं सुलझेगा।’

Advertisement
First Published - December 28, 2023 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement