facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JPMorgan Chase भारत में 5 से 7 फीसदी बढ़ाएगा कर्मचारियों की संख्या

Advertisement

जेपी मॉर्गन के अलावा बैंक ऑफ अमेरिका और गोल्डमैन सैक्स सहित कई विदेशी कंपनियां भारत में विस्तार कर रही हैं।

Last Updated- May 30, 2024 | 5:35 PM IST
JPMorgan

ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विस फर्म जेपी मॉर्गन चेस (JPMorgan Chase) भारत में कर्मचारियों की संख्या अगले कुछ वर्षों में 5 से 7 फीसदी हर साल बढ़ाने की योजना बना रहा है। कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ने रॉयटर्स को बताया कि वॉल स्ट्रीट बैंक अपने अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन को बढ़ाने के लिए ग्लोबल लेवल पर कर्मचारियों की संख्या दोगुनी कर रहा है।

अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के इस बैंक की भारत में जबरदस्त पैठ है। भारत में बैंक की ग्लोबल वर्कफोर्स का पांचवा हिस्सा है, यानी जेपी मॉर्गन के 55,000 कर्मचारी इस समय भारत में नौकरी कर रहे हैं। यह भारत के 5 शहरों से ऑपरेट की जाती है, जहां टेक्नोलॉजी और ह्यूमन रिसोर्स से लेकर ऑपरेशन तक का काम किया जाता है।

कई ग्लोबल फर्में भारत में कर रहीं विस्तार

कंसल्टिंग फर्म ANSR के अनुसार, जेपी मॉर्गन जैसी अन्य फर्में जैसे- बैंक ऑफ अमेरिका और गोल्डमैन सैक्स सहित कई विदेशी कंपनियां वैश्विक क्षमता केंद्रों (global capability centres/ GCCs) के माध्यम से भारत में विस्तार कर रही हैं। इन फर्मों की मार्केट साइज2030 तक दोगुनी से ज्यादा होकर 110 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

इसके अलावा, चूंकि वैश्विक GCC मार्केट में भारत की हिस्सेदारी लगभग 50 फीसदी है, इसलिए देश टैलेंट्स का केंद्र बन गया है।

किन पदों की डिमांड ज्यादा

भारत और फिलीपींस में जेपी मॉर्गन के कॉरपोरेट सेंटर्स के CEO दीपक मंगला ने बुधवार को एक इंटरव्यू में कहा, ‘सीनियर लेवल पर और ज्यादा स्किल के लिए काफी कंपटीशन है, इनकी काफी डिमांड है और यह अच्छा भी है’।

मंगला ने कहा, ‘जबकि योजनाबद्ध 5-7 फीसदी नियुक्ति दर पिछले कुछ सालों 8-10 फीसदी के मुकाबले कम है, यह बैंक की गति धीमी होने के बजाय बेस इफेक्ट पर निर्भर है।’

जेपी मॉर्गन भारत में फैलाएगा बिजनेस

मंगला ने कहा, जेपी मॉर्गन ने अपनी विस्तार योजनाओं के तहत भारत के टेक्नोलॉजी सेंटर बेंगलूरु और देश की फाइनेंशियल कैपिटल मुंबई में दो नए ऑफिस बनाने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा कि बैंक अगले चार सालों में नोएडा और पुणे में अपनी ऑफिसों का रिन्यू करेगा। साथ ही बेंगलूरु, मुंबई और हैदराबाद में मौजूदा उपस्थिति को मजबूत करेगा।

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement