facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MSCI के कदम से कोटक बैंक को सबसे ज्यादा फायदा

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 11:04 PM IST
मुनाफे में धीमी वृद्धि के बाद 3 फीसदी लुढ़का शेयर, MCap 12,852 करोड़ रुपये घटा, Kotak Bank Share: Share fell 3 percent after slow growth in profits, MCap reduced by Rs 12,852 crore

MSCI की तरफ से हुई तिमाही पुनर्संतुलन कवायद के चलते कोटक महिंद्रा बैंक को सबसे ज्यादा निवेश हासिल होगा। सूचकांक प्रदाता ने निजी बैंक का भारांक अपने सूचकांकों में बढ़ा दिया है क्योंकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए निवेश की गुंजाइश में इजाफा हुआ है।

एक नोट में नुवामा ने कहा कि कोटक बैंक का इंडेक्स में भारांक 135 आधारअंक बढ़कर 2.8 फीसदी हो गया है। इसके परिणामस्वरूप पैसिव ट्रैकर इस बैंक में 81 करोड़ डॉलर (करीब 6,600 करोड़ रुपये) का निवेश करेंगे।

IIFL का अनुमान है कि बैंक में 76.8 करोड़ डॉलर का निवेश आएगा क्योंकि ईटीएफ को बढ़े भारांक के चलते बैंक के 3.22 करोड़ शेयर खरीदने होंगे। इस बीच, MSCI ने अपने भारतीय इंडेक्स में तीन फर्मों को जोड़ने व तीन को बाहर निकालने का ऐलान किया है। नए जोड़े गए शेयरों में मैक्स हैल्थकेयर इंस्टिट्यूट, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स और सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिजन फोर्जिंग्स शामिल हैं।

Also read: MSCI India से अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी टोटाल गैस बाहर, लोअर सर्किट लगा तो जीरो वैल्यू पर होगी निकासी

इसके परिणामस्वरूप मैक्स हेल्थ में करीब 2,300 करोड़ रुपये, एचएएल में 1,500 करोड़ रुपये और सोना बीएलडब्ल्यू में 1,360 करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है। अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी टोटाल गैस के अलावा इंडस टावर्स को भी इंडेक्स से बाहर निकाल दिया गया है। टावर कंपनी को 650 करोड़ रुपये की निवेश निकासी का सामना करना होगा।

(कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाई का बिजनेस स्टैंडर्ड प्रा. लि. में बहुलांश हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement