facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kotak Bank Q4 Results: कोटक बैंक का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 18 प्रतिशत फीसदी बढ़कर 4,133 करोड़ रुपये

Advertisement

Kotak Bank Q4 Result: कंपनी के निदेशक मंडल ने बीते वित्त वर्ष के लिए पांच रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति इक्विटी शेयर पर दो रुपये के लाभांश की सिफारिश की है।

Last Updated- May 04, 2024 | 4:03 PM IST
मुनाफे में धीमी वृद्धि के बाद 3 फीसदी लुढ़का शेयर, MCap 12,852 करोड़ रुपये घटा, Kotak Bank Share: Share fell 3 percent after slow growth in profits, MCap reduced by Rs 12,852 crore
Representative Image

निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 4,133 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,496 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने शनिवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 15,285 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 12,007 करोड़ रुपये थी। संपूर्ण बीते वित्त वर्ष के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 13,782 करोड़ रुपये रहा है, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 10,939 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आमदनी बीते वित्त वर्ष में बढ़कर 56,072 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 41,334 करोड़ रुपये थी। बीते वित्त वर्ष के लिए कंपनी की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 21 प्रतिशत बढ़कर 25,993 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 21,552 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने बीते वित्त वर्ष के लिए पांच रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति इक्विटी शेयर पर दो रुपये के लाभांश की सिफारिश की है।

बीते वित्त वर्ष के अंत तक बैंक का सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 1.39 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए 0.34 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - May 4, 2024 | 4:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement