facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kotak Mahindra Bank: दीपक गुप्ता होंगे बैंक के अंतरिम MD, उदय कोटक के इस्तीफे के बाद RBI ने दी मंजूरी

Advertisement

Kotak Mahindra Bank ने शेयर बाजार को बताया कि RBI ने सात सितंबर, 2023 को अपने पत्र के माध्यम से गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दी

Last Updated- September 08, 2023 | 10:07 PM IST
मुनाफे में धीमी वृद्धि के बाद 3 फीसदी लुढ़का शेयर, MCap 12,852 करोड़ रुपये घटा, Kotak Bank Share: Share fell 3 percent after slow growth in profits, MCap reduced by Rs 12,852 crore

भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक के अंतरिम प्रबंध निदेशक व सीईओ के तौर पर दीपक गुप्ता की नियुक्ति दो महीने के लिए मंजूर कर लिया है। नियुक्ति 2 सितंबर से मानी जाएगी।
कोटक महिंद्रा बैंक ने एक्सचेंजों को भेजी सूचना में कहा, भारतीय रिजर्व बैंक ने 7 सितंबर, 2023 के पत्र में दीपक गुप्ता को बैंक के अंतरिम प्रबंध निदेशक व सीईओ की नियुक्ति को दो महीने के लिए मंजूर किया है, जो 2 सितंबर 2023 से प्रभावी हुआ।

2 सितंबर को बैंक ने कहा था कि मौजूदा कार्यकाल से चार महीने पहले उदय कोटक के पद से हटने के बाद गुप्ता को अंतरिम एमडी व सीईओ नियुक्त किया गया है।

बैंक के ने कहा था, संयुक्त प्रबंध निदेशक गुप्ता अंतरिम व्यवस्था के तहत प्रबंध निदेशक व सीईओ का कामकाज 31 दिसंबर, 2023 तक संभालेंगे। साथ ही यह भी कहा था कि गुप्ता की नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक के सदस्यों की मंजूरी पर निर्भर करेगी।

कोटक इस बैंक के संस्थापक व प्रवर्तक हैं और 1 अगस्त 2002 से कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (विगत में कोटक महिंद्रा फाइनैंस लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक व सीईओ रहे हैं।

(डिस्क्लेमर : बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक फैमिली के नियंत्रण वाली इकाइयों की खासी हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement